बरेली शादी के कुछ महीने बाद से ही एक युवक ने दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच दूसरी महिला से संबंध हो गए तो पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। मामला परामर्श केंद्र पहुंचा, जेल जाने का डर सताया तो आरोपी ने समझौता कर लिया। उसके एक महीने बाद चोरी छिपे शादी तय कर ली। छह नवंबर को बरात की तारीख तय हुई। पत्नी को पता चला तो थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। (Second Marriage)

नौकरी लगने की बात कहकर घर से गया था पति (Second Marriage)

  • इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया कला निवासी महिला बताया कि उसकी शादी 25 दिसंबर 2015 को हुई थी।
  • शादी के बाद दहेज में पति नकदी मांग रहा था।
  • विवाद के बाद परिवार परामर्श में इस बात पर समझौता हुआ कि वह उसे प्यार से रखेगा।
  • युवक ने साजिश रची और उसे घर में आराम से रखा।
  • इसी दौरान बताया कि उसकी नौकरी दूसरे शहर में लग गई।
  • वह एक महीने नौकरी के बाद घर आयेगा।
  • यह सुनकर महिला ने राजी-खुशी उसे जाने दिया।
  • अचानक महिला के हाथ पति के शादी का कार्ड लग गया।
  • जिसमें 6 नवंबर को उसकी सीबीगंज में बारात जानी थी।
  • पति की दूसरी शादी का कार्ड देख महिला बिलख पड़ी। (Second Marriage)
  • पति द्वारा झांसा देकर दूसरी शादी करने से रोकने के लिए इज्जतनगर पुलिस को शिकायतीपत्र सौंप कर मदद मांगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें