साहिबाबाद के डीएलएफ कॉलोनी में शनिवार को पत्नी ने अपने पति और सास को दौडा-दौडा कर पीटा। पति चिल्लाता रहा और किसी ने उसकी मदद नहीं की। हद तो तब हो गयी जब इस घटना को देखने वाले लोगों ने पीड़ित की मदद तो नहीं की लेकिन इस तमाशे का वीडियो जरुर बना डाला।
किसी ने नहीं की मदद
- साहिबाबाद के डीएलएफ कालोनी में हुयी इस घटना को देखने वालों का जमावडा लगा हुआ था।
- बावजूद इसके किसी भी व्यक्ति ने पिट रहे पति अमित और उसकी मां की मदद नहीं की।
- मामला कुछ ऐसा था कि पति पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से टकराव चल रहा था।
- जानकारी के मुताबिक टकराव की वजह पत्नी का गैर मर्द के साथ संबंध था
- पत्नी अमित का कहना है कि पत्नी मोनी का किसी और से अफेयर चल रहा था।
- अफेयर के कारण ही वह परिवार पर ध्यान नहीं देती थी।
- साथ ही रोजाना दोनों के बीच झगडा भी होता था।
- इन्हीं सब कारणों के चलते पत्नी मोनी परिवार को छोडकर चली गयी थी।
- इसके साथ ही उसे बच्चों की भी फिक्र नहीं थी।
- घर में बुजुर्ग सास, पति और बच्चों को छोडकर मोनी हमेषा के लिए चली गयी थी।
- शनिवार को जब पति अमित मोनी को वापस लेने बच्चों और अपनी मां के साथ गया तो उसने बवाल कर दिया।
- इसके बाद घर से खदेडकर दोनों को सडक पर दौडते हुए सास और पति की पिटाई की।
- बुजुर्ग मां और पति अमित सड़क पर चिल्लाते हुए दौडते रहे लेकिन सामने से कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए नहीं आया।
- अमित ने इसकी शिकायत के लिए पुलिस को फोन मिलाया।
- कई बार लगातार फोन करने के बाद भी फोन नहीं मिला।
- इसके बाद मां बेटा दोनों स्थानीय चौकी गए जहां पर पुलिस ने उलटा पीडित को ही धमका कर भगा दिया।
#साहिबाबाद : युवती ने अपने पति और सास को सड़क पर दौड़ाकर पीटा! pic.twitter.com/fJ3YGmpY8h
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 17, 2017