Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गुडंबा : संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मृत पड़े मिले बुजुर्ग दंपत्ति के शव, हत्या की आशंका

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग दंपत्ति के शव मृत अवस्था में घर के अंदर मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या किये जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगी। मौके पर डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठे किये हैं। बताया जा रहा है कि दंपत्ति के साथ रह रहा उनका छोटा बेटा घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में गहनता से कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुडंबा थाना क्षेत्र की है। यहां पहाड़पुर इलाके में सेक्टर- एच में राम शंकर तिवारी (65) और उनकी पत्नी सरिता तिवारी (60) अपने छोटे बेटे अक्षय तिवारी के साथ एक मकान में किराये पर रहते थे। बुजुर्ग दंपत्ति धर्मपुर इटौंजा का मूल निवासी था। यहां पर वह किराने की दुकान करते थे। उनकी पत्नी हॉउस वाइफ थी। बड़ा बेटा अजय तिवारी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुजुर्ग दंपत्ति का छोटा बेटा नशेड़ी है जो आये दिन लड़ाई करता है। बीती रात दोनों दंपत्ति खाना खाने के बाद सो गए थे। शुक्रवार सुबह उनकी कोई आहट ना होने से मकान मालिक ने जाकर देखा तो घर की पहली मंजिल पर बरामदे में महिला का शव पड़ा था और कमरे की फर्श पर उनके पति की लाश पड़ी थी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]मृत दंपत्ति के मुंह से निकल रहा था झाग[/penci_blockquote]
बुजुर्ग दंपत्ति की लाशें पड़ी देख मकान मालिक के होश उड़ गए। उसने मृतक दंपत्ति के बड़े बेटे अजय को फोन कर माता-पिता की मृत्यु की जानकारी दी। इसके बाद अजय ने अपने चाचा गोविंद तिवारी को फोन करके घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की तफ्तीश के दौरान पता चला कि मृतकों के मुँह से झाग निकल रहा था, उन्हें उल्टी भी हुई थी। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि दोनों ने आर्थिक तंगी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]हत्या या आत्महत्या की कहानी सुलझाने में लगी पुलिस[/penci_blockquote]
घटना से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं लोगों की भीड़ भी इकठ्ठा थी। घटना के बाद अक्षय घर से गायब है। इसके चलते पुलिस के शक की सुई उसकी तरफ घूम रही है। पुलिस का ये भी मानना है कि हो सकता है कि दंपत्ति को जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई हो। हालांकि ये जांच का विषय है। किरायेदार सीमा ने बताया कि उसने 2:30 से 3 पर बजे आवाज़ देकर बुलाया। लेकिन अक्षय घर पर नही था कुंडी खुली थी। बाथरूम से उल्टी कर के महिला लेटी थी। सीमा ने आकर अजय से बात की। घर पर सिर्फ छोटे बेटे के पास मोबाइल था। दमपत्ति के पास मोबाईल नहीं था। सामने हेल्प मांगी पर हेल्प नहीं मिली। जब वह सुबह कपड़े फैलाने गयी तब देखा कि उसकी बाथरूम के पास लाश पड़ी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस इसे हत्या, आत्महत्या, आर्थिक तंगी जैसे विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इंदिरानगर में कार के भीतर मिला शिक्षक का शव[/penci_blockquote]
इंदिरानगर थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर चौराहे पर कार में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के मुंह से निकल झाग निकल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गाजीपुर निवासी अशुतोष अस्थाना के रूप में की। अशुतोष पेशे से शिक्षक थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। पत्नी मनीषा का कहना करीब एक साल से उनके पति का इलाज चल रहा था। सवाल यह उठता है कि आशुतोष यह गाड़ी चला रहे थे या नहीं? अगर वह गाड़ी नहीं चला रहे थे तो इनके साथ कौन था? फिलहाल तस्वीर में तो मृतक पीछे की शीट पर है। हालाकि डॉक्टरों का कहना है कि यह हार्ट अटैक है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

हनुमान चालीसा और अजान विवाद पर क्या बोले कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण

Desk
2 years ago

रिफ्लेक्टर के नाम पर नेशनल हाइवे पर की जा रही अवैध वसूली, वसूली में पुलिस भी शामिल, लाखों की हो रही वसूली, वसूली करने वालो का कहना औरैया कप्तान ने दी है परमीशन।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

एसडीएम को नहीं पता मुख्यमंत्री का आदेश!

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version