आज मौजूदा लाइफस्टाइल में कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो खान पान की गलत आदतों से हो रही हैं।आजकल बच्चें भी इतना ज्यादा तनाव लेते हैं की कई बार वो डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या हो रही है। उच्च रक्तचाप की समस्या होने पर मन की शांति के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम सहित कुछ तकनीक बताई जाती हैं जो मन को शांत और स्थिर रखने में मददगार हैं। इन्हे स्वस्थ व्यक्ति को भी अपनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : लाइट जाने पर खुल जाएगी लिफ्ट !

सतर्कता ही है बचाव

  • उच्च रक्तचाप एक ऐसी समस्या है, जो इंसान के लिए कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है।
  • छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक इस समस्या की चपेट में हैं।
  • आज की भाग दौड़ वाली जिन्दगी में घर हो या बाहर, चिन्ता, परेशानी शरीर के दूसरे भागों को प्रभावित करती है।
  • हमारा हृदय हमारे शरीर में रक्त को प्रवाहित करता है।
  • स्‍वच्‍छ रक्त आर्टरी से शरीर के दूसरे भागों में जाता है।
  • और शरीर के दूसरे भागों से दूषित रक्‍त हृदय में वापस जाता है।
  • ब्लड प्रेशर खून को पम्प करने की इसी प्रक्रिया को कहते हैं।
  • ब्लड प्रेशर इसीलिए कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक नार्मल प्रक्रिया है।
  • लेकिन जब किसी कारणवश यह प्रेशर कम या ज़्यादा होता है। तो इसे हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर कहते हैं।
  • आज लोगों में हाइपरटेंशन एक बहुत ही आम समस्‍या है।
  • यह बिना किसी चेतावनी के होती है इसलिए इसे साइलेंट किलर कहते है।
  • अगर दिमाग की बात करें, तो हाइपरटेंशन की समस्या से हमें लक्वा मार सकता है।
  • ऐसा तब होता है, जब आपकी आर्टरीज गल जाती हैं और ब्लड क्लॉट की वजह से खून का सप्लाई नहीं हो पाता है।
  • इसे एम्बॉलिक स्ट्रोक के नाम से भी जाना जाता है।
  • आपका ब्लड प्रेशर 200-250 के ऊपर जाता है, तो आपको ब्रेन हैमरेज होने का खतरा रहता है।
  • इस बीमारी का उपचार अपनी दिनचर्या को ठीक करना है। इससे तनाव से बच सकेंगे।
  • साथ ही सुबह उठकर हल्का व्यायाम भी आपको फ़ायदा देगा।

ये भी पढ़ें : मप्र में मौसम हुआ सुहाना, बिहार में तेज़ बारिश की संभावना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें