उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में लोहिया वाहिनी के साथ पार्टी के आगामी रजत जयंती समारोह पर चर्चा की, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक का संबोधन किया।

विकास रथ यात्रा पर गोल-मोल जवाब:

  • बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने विकास रथयात्रा में सम्मिलित होने के सवाल पर गोल-मोल जवाब दिया।
  • उन्होंने कहा कि, 3 नवम्बर को रथ यात्रा है तो 5 नवम्बर को जयंती समारोह भी है।
  • इसके बाद दो टूक शब्दों में उन्होंने कहा कि, 5 नवम्बर की तैयारियों में जुटा हूँ।

पार्टी के लोगों ने ही साजिश रच दी:

  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, बिहार के बाद ओड़िसा में भी गठबंधन की योजना थी।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लेकिन, पार्टी के ही कुछ लोगों ने साजिश कर दी।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, नेताजी का अपमान नहीं सहेंगे।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि, मैं अपना अपमान बर्दाश्त कर सकता हूँ, नेताजी का नहीं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी इतिहास पढ़ना होगा, पार्टी में अनुशासन भी जरुरी है।\
  • शिवपाल ने आगे कहा कि, 24 अक्टूबर को क्या हुआ सबको मालूम है, जिन्हें नहीं बुलाया गया वो भी आ गए।
  • इसके साथ शिवपाल सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को 5 नवम्बर को तैयार होने के लिए कहा।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, इसके बाद फील्ड पर निकलो और साम-दाम-दंड-भेद सबका इस्तेमाल करो।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें