उत्तर प्रदेश की ताज नगरी में बढ़े हुए अपराध पर लगाम लगाने के लिए और कई बहुचर्चित केसों को सुलझाने के लिए पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार किया है।

आगरा आईजी ज़ोन ने समझनी शुरू की स्थिति:

  • उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार किया है।
  • जिसकी कमान आईजी ज़ोन ने अपने हाथ में रखी है।
  • आईजी सुजीत पाण्डेय ने कार्यभार सँभालने के बाद शहर की स्थिति को समझना शुरू कर दिया है।
  • आईजी सुजीत पाण्डेय ने 45 सदस्यों की एक टीम तैयार की है।
  • जिसका काम आगरा ज़ोन के चार जिलों में बहुचर्चित केसों को सुलझाना होगा।
  • जिसके लिए आईजी ने विशेषज्ञ और तेज-तर्रार ऑफिसर्स को शामिल किया गया है।
  • इसके अलावा थानों की स्थिति पर भी नजर बनी हुई है।
  • शहर के हर थाना क्षेत्र की फाइल आईजी आगरा ज़ोन ने खुलवा दी है।
  • हर थाने से उन मामलों को खुलवाया जा रहा है, जिनमें कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है।
  • आईजी ज़ोन ऐसे मामलों को राडार पर रख रहे हैं।
  • इसके साथ ही 45 सदस्यी टीम में हर जिले के तेज-तर्रार इंस्पेक्टर और एसआई शामिल किये जायेंगे।

शहर के ट्रैफिक पर भी गंभीर दिखे आईजी:

  • आगरा ज़ोन के आईजी सुजीत पाण्डेय सिटी के ट्रैफिक को लेकर भी काफी गंभीर हैं।
  • ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए आईजी मीटिंग की तैयारी कर रहे हैं।
  • इसके अलावा सभी चीजों की मॉनिट्रिंग खुद आईजी सुजीत पाण्डेय करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें