समाजवादी पार्टी में आये सियासी भूकंप के बाद विवाद के थमने के संकेत मिल रहे हैं, वहीँ सीएम अखिलेश यादव द्वारा शुरू से ही इस झगड़े के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को जिम्मेदार बताते आये हैं। जिसके बाद अमर सिंह ने एक इंटरव्यू में बचाव करते हुए अपना पक्ष रखा।

खुद का किया बचाव:

  • समाजवादी परिवार के झगड़े के लिए सीएम अखिलेश यादव ने शुरू से अमर सिंह को इस का जिम्मेदार बताया है।
  • वहीँ सीएम के आरोपों पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने अपना जोरदार बयान दिया है।
  • इसके साथ ही अमर सिंह ने प्रो० रामगोपाल यादव के लिए भी बड़ा बयान दिया है।

सीएम को दी थी जन्मदिन की बधाई:

  • अमर सिंह ने अखिलेश की नाराजगी पर कहा कि,
  • उन्होंने सोमवार को ही फ़ोन कर के सीएम को बधाई दी थी।
  • दलाल के आरोपों पर अमर सिंह ने कहा कि, अखिलेश को छोटे से देख रहा हूँ, मेरी गोद में खेले हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए अमर सिंह ने कहा कि, अगर अखिलेश को लगता था कि,
  • मैंने अख़बार में खबर छपवाई है तो एक बार फ़ोन कर पूछ लेते।
  • अमर सिंह ने आगे कहा कि, मैं इस झगड़े की वजह नहीं हूँ।
  • वहीँ अखिलेश को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि, बाप-बेटे में झगड़ा लगवाकर मुझे क्या मिलेगा।
  • अमर सिंह ने आगे कहा कि, अखिलेश को समझना होगा कि, जैसे नेताजी उनके पिता हैं, सारी समाजवादी पार्टी के पिता हैं।

राम गोपाल को बताया नपुंसक:

  • अमर सिंह ने इंटरव्यू में रामगोपाल के सवाल पर कहा कि, रामगोपाल यादव नपुंसक हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें