उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लोक भवन में 1090 वीमेन हेल्पलाइन से जुडी पॉवर एंजिल्स को सम्मानित किया, जिस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

पत्थरों की जगह का सही इस्तेमाल किया:

  • सीएम अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पत्थरों की जगह खाली थी, हमने सही इस्तेमाल किया।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश 1090 चौराहे का जिक्र कर रहे थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दर्जनों लोगों को वहां से रोजगार मिल रहा है।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, पत्थरों की दुकानों में भी लोगों को रोजगार शुरू कराया।

पत्थर के हाथी आज भी वैसे ही खड़े हैं:

  • सीएम अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो के स्मारकों पर तंज कसा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पत्थर के हाथी आज भी वैसे ही खड़े हैं।

मेरी दो बेटियां और पत्नी है मैं समझता हूँ:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा को लेकर अपना नजरिया प्रस्तुत किया।
  • उन्होंने कहा कि, मेरी भी दो बेटियां और पत्नी है, इसलिए मैं समझता हूँ।

सबसे ज्यादा लैपटॉप बेटियों को दिए:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी सरकार ने सबसे ज्यादा लैपटॉप बेटियों को दिए हैं।
  • वहीँ उन्होंने कहा कि, दूसरे प्रदेश के लोगों में उत्तर प्रदेश की छवि गलत है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें