उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, यह आदेश शुक्रवार की रात में आया।

21 आईएएस और 83 पीसीएस अधिकारियों के तबादले:

  • सूबे में शुक्रवार की रात एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।
  • 21 आईएएस और 83 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
  • जिसके तहत राजधानी लखनऊ डीएम राजशेखर को बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • वहीँ लखनऊ के डीएम का पद सतेन्द्र सिंह संभालेंगे।

इनके हुए तबादले:

  • सुरेंद्र सिंह को जिलाधिकारी उन्नाव।
  • कंचन वर्मा डीएम मिर्जापुर।
  • राम विशाल मिश्रा को जिलाधिकारी बलरामपुर।
  • डॉ. सुरेंद्र कुमार जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर।
  • प्रकाश बिंदु जिलाधिकारी फर्रुखाबाद और सुरेश कुमार सिंह डीएम भदोही का पद संभालेंगे।
  • इसके अलावा अनूप यादव वीसी एलडीए।
  • आगरा डीएम पंकज कुमार विशेष सचिव गृह विभाग।
  • गौरव दयाल जिलाधिकारी आगरा।
  • सौम्या अग्रवाल विशेष सचिव एपीसी शाखा।
  • राजेश कुमार सिंह विशेष सचिव एपीसी।
  • प्रीति शुक्ला विशेष सचिव लोक निर्माण।
  • वहीँ विवेक कुमार कानपुर प्राधिकरण वीसी बनाये गए हैं।
  • करण सिंह चौहान विशेष सचिव एपीसी शाखा।
  • चंद्र विजय सिंह वीसी झांसी प्राधिकरण।
  • नवनीत सिंह चहल सीडीओ झांसी।
  • पीके महंति प्रमुख सचिव पशुधन विभाग।
  • मुकुल सिंघल को प्रमुख सचिव नियोजन (अतिरिक्त चार्ज)।
  • और इंद्रवीर यादव को सदस्य राजस्व परिषद लखनऊ नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले:

  • एडीएम पूर्व निधि श्रीवास्‍तव को एडीएम वित्‍त एवं राजस्‍व लखनऊ।
  • धनंजय शुक्‍ला को एडीएम वित्‍त एवं राजस्‍व से संयुक्‍त सचिव एलडीए।
  • सिटी मजिस्‍ट्रेट विनोद कुमार को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम घोषित किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त पूरे सूबे से 63 पीसीएस अफसरों के तबादले किये गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें