[nextpage title=”text” ]

उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेर बदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 84 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारियों को हटाया गया है। वहीं कई जिलों के जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कौशल राज शर्मा को राजधानी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 54 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है.

अगले पेज पर देखिये तबादला सूची

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

  • यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर रहे हैं।
  • लखनऊ की कप्तान मंजिल सैनी को पीएसी गौतमबुद्धनगर भेजा गया.
  • लखनऊ के नए कप्तान दीपक कुमार होंगे.

  • उत्तर प्रदेश सरकार कई अधिकारियों का लगातार तबादला कर रही है।
  • अभी पिछले दिनों ही प्रदेश के डीजीपी रहे जावीद अहमद को हटाकर उनके स्थान पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह को प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बनाया गया।
  • बता दें, कि 1980 कैडर के यूपी के सबसे सीन‍ियर आईपीएस अफसर सुलखान तेज-तर्रार इमेज वाले अफसरों में ग‍िने जाते हैं।
  • वहीं आईपीएस आदित्यनाथ मिश्रा को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी के स्थान पर नियुक्त किया गया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें