उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार पर एक प्रशासनिक अधिकारी ने चौंकाने वाला बयान दिया है और ये खुलासा आईएएस अशोक कुमार ने किया है।

‘यूपी में डीएम बनने के लिए देने पड़ते हैं 70 लाख’:

  • राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् के सचिव और आईएएस अधिकारी अशोक कुमार ने समाजवादी सरकार पर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।
  • आईएएस अशोक कुमार ने कहा है कि, यूपी में डीएम बनने के लिए 70 लाख रुपये देने पड़ते हैं।
  • यह बात उन्होंने तब कही जब बतौर नोडल अफसर अशोक कुमार शुक्रवार को सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करने आये थे।
  • निरीक्षण के दौरान पत्रकारों ने सचिव अशोक कुमार से डीपीआरओ की शिकायत की थी।
  • शिकायत के मुताबिक, ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति के लिए 70 हजार रुपये रिश्वत ली जा रही है।
  • शिकायत के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि, 70 लाख देने वाले डीएम बन रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मेरे पास हैं नहीं, इसलिए डीएम नहीं बन पाया, मेरी भी इच्छा है कि, कहीं का डीएम बनूँ।
  • आईएएस अधिकारी ने आगे कहा कि, मैं तो बाद में कमिश्नर भी नहीं बनना चाहता हूँ।
  • इसके अलावा उन्होंने कहा कि, जो यह रेट नहीं दे सकता उसे मुख्यालय में ड्यूटी बजानी पड़ती हैं।

आईएएस अशोक कुमार को किया गया सस्पेंड:

  • राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् के सचिव अशोक कुमार और आईएएस अधिकारी अशोक कुमार ने विवादित खुलासा किया था।
  • उन्होंने कहा था कि, यूपी में डीएम बनने के लिए 70 लाख रुपये देने पड़ते हैं।
  • जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें