उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को जिन 25 आईएएस अधिकारियों को तबादला किया था उन पर फिलहाल रोक (transfer cancelled) लगा दी गई है। इन आईएएस अधिकारियों में संजय अग्रवाल औऱ कुमार कमलेश का स्थान्तरण रद्द होगा।
वीडियो: सो रहे परिवार के ऊपर छत गिरी, छह लोग दबे!
- संजय अग्रवाल अपर मुख्यसचिव माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के पद पर बने रहेंगे।
- संजय अग्रवाल को अपर मुख्यसचिव नगर विकास बनाया गया था।
- कुमार कमलेश भी प्रमुख सचिव नगर विकास के पद पर बने रहेंगे।
- कुमार कमलेश को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा का चार्ज दिया गया था।
‘खेलो भारत अभियान’ शुरू, अटल की धरती है लखनऊ!
रात होते-होते तबादला आदेश रद्द
- अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक दीपक त्रिवेदी ने पुष्टि करते हुए बताया कि यूपी सरकार ने गुरुवार को 25 आईएएस अफसरों की तैनाती में बदलाव किया था।
- परंतु देर रात इन आईएएस अधिकारियों में से दो का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया।
- सुबह जारी तबादला सूची में माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
- जबकि प्रमुख सचिव नगर विकास एवं होमगार्ड कुमार कमलेश को माध्यमिक शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई थी।
- रात होते-होते इन दोनों का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया।
- दोनों अफसर अपने पूर्व के पदों पर बने रहेंगे।
‘खेलो भारत अभियान’ शुरू, अटल की धरती है लखनऊ!
इनके किये गए तबादले
- ट्रांसफर में अहम बदलावों में राज प्रताप सिंह नए कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) बनाए गए हैं।
रेणुका कुमार को वन एवं पर्यावरण का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। - भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे संजीव सरन, एनएस रवि व चंद्र प्रकाश का कद घटाया गया है।
- सुधीर कुमार दीक्षित की जगह अब के. रवींद्र नायक आजमगढ़ के नए मंडलायुक्त बनाये गए हैं।
- रवींद्र की जगह वेटिंग में चल रहे पी. गुरु प्रसाद को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
- अनुराग श्रीवास्तव को ग्राम्य विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
- डॉ. राज शेखर को पीडब्ल्यूडी में विशेष सचिव तैनाती दी गई है।
नवविवाहित जोड़ों को ये खास ‘सगुन’ देगी योगी सरकार!
इनका तबादला निरस्त
- सुधीर कुमार दीक्षित का आजमगढ़ के मंडलायुक्त पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए उन्हें आयुष विभाग में सचिव के पद पर बनाए रखा गया है।
- इसी तरह कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव पवन कुमार का अपर आयुक्त मनरेगा के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
तस्वीरें: पार्क बना शवदाह गृह, नहीं आते सफाईकर्मी!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.