भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) (Ias pre exam) की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा (प्री-एक्जाम) 18 जून 2017 को है। सिविल सर्विसेज की इस परीक्षा में भारी संख्या में परीक्षार्थी भाग लेंगे।

  • इस परीक्षा को कैसे सकुशल संपन्न कराया जाये इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
  • इसी के चलते बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ये भी पढ़ें- रियलिटी चेक: मायावती ने इस गांव को लिया है गोद!

तैयारियों की हुई समीक्षा

  • जिलाधिकारी कार्यालय में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में इस बैठक का आयोजन किया गया।
  • इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
  • उन्होंने कहा कि सिविल सेवा की इस परीक्षा में लापरवाही कतई ना हो।
  • परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- BJP सांसद के गोद लिए इस गांव में ना शौचालय ना पानी की व्यवस्था!

DM ने किया निरीक्षण

  • बता दें कि जिलाधिकारी बुधवार सुबह मोहनलालगंज क्षेत्र के परेहटा गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का अंबार लगा दिया।
  • ग्रामीणों ने उन्हें पानी, नाली और गंदगी से भी अवगत कराया।

ये भी पढ़ें- रियलिटी चेक: क्या 15 जून गड्ढ़ा मुक्त हो पायेंगी सड़कें!

  • मोहनलालगंज में बाल विकास परियोजना के तहत लगाए गए इस आरोग्य शिविर में जिलाधिकारी ने अभिलेखों की जांच की।
  • साथ ही उन्होंने शिविर में उपलब्ध दवाओं का भी जायजा लिया।
  • जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वह ग्रामीणों का सही से चेकअप कर उन्हें उचित दवाएं उपलब्ध करवाएं।

ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद के गोद लिए गांव में तारों पर झूल रही मौत!

क्या है गांव का हाल?

  • परेहटा गांव राजधानी से करीब 35 किलोमीटर दूर गोसाईगंज जेल के निकट स्थित है।
  • इस गांव के अलावा इसके जगन्नाथ गंज, उम्मेद खेड़ा, रामबख्श खेड़ा और स्वामी खेड़ा चार मजरे हैं।
  • परेहटा ग्राम पंचायत में करीब 10000 की आबादी है और कुल 2450 वोटर हैं।
  • इस गांव के ग्राम प्रधान छंगालाल हैं जो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ने वाले मजरे रामबख्श खेड़ा में रहते हैं।
  • छंगालाल को गांव वालों ने पहली बार चुना है जो अपनी ग्रामसभा का प्रधान गांव की जनता को मानते हैं।
  • इस ग्राम सभा की पूर्व प्रधान रूबी तिवारी रहीं हैं जिन्होंने भी खास कोई विकास नहीं किया।
  • वैसे तो छंगालाल का दवा है आने वाले सालों में काफी विकास करेंगे और एक साल में काफी विकास भी किया है।

ये भी पढ़ें- डीएम पहुंचे मायावती के गोद लिए गांव, आरोग्य शिविर का किया निरीक्षण!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें