उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर की सेवाओं को समाप्त कर दिया है, जिसके बाद प्रदेश के नए मुख्य सचिव के तौर पर 1981 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार(IAS rajeev kumar) को नियुक्त किया गया है।

केंद्र की प्रतिनियुक्ति से आये हैं IAS राजीव कुमार(IAS rajeev kumar):

  • उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने IAS राजीव कुमार को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है।
  • जिसके तहत IAS राजीव कुमार ने वर्तमान मुख्य सचिव राहुल भटनागर से अपना चार्ज लिया।
  • गौरतलब है कि, IAS राजीव कुमार के राजधानी पहुँचने से पहले ही उनके मुख्य सचिव बनाये जाने के कयास शुरू हो गए थे।
  • ज्ञात हो कि, IAS राजीव कुमार केंद्र की प्रतिनियुक्ति से आये हैं।

मेहनती, कर्मठ और ईमानदार अफसर हैं राजीव कुमार(IAS rajeev kumar):

  • 1981 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार सूबे के नए मुख्य सचिव नियुक्त किये गए हैं।
  • जिन्होंने पूर्व मुख्य सचिव राहुल भटनागर से अपना कार्यभार लिया।
  • वहीँ राजीव कुमार एक शानदार ट्रैक वाले अफसर रहे हैं।
  • राजीव कुमार के बारे में अक्सर मेहनती, कर्मठ और ईमानदार सुनने को मिलता है।
  • इन्हीं कारणों के चलते योगी सरकार ने आईएएस राजीव को मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें: अब सेना में भर्ती प्रक्रिया होगी अॉनलाइन, प्रश्नों का डाटाबैंक तैयार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें