उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर की सेवाओं को समाप्त कर दिया है, जिसके बाद प्रदेश के नए मुख्य सचिव के तौर पर 1981 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार(IAS rajeev kumar) को नियुक्त किया गया है।

मेहनती, कर्मठ और ईमानदार अफसर हैं राजीव कुमार(IAS rajeev kumar):

  • 1981 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार सूबे के नए मुख्य सचिव नियुक्त किये गए हैं।
  • जिन्होंने पूर्व मुख्य सचिव राहुल भटनागर से अपना कार्यभार लिया।
  • वहीँ राजीव कुमार एक शानदार ट्रैक वाले अफसर रहे हैं।
  • राजीव कुमार के बारे में अक्सर मेहनती, कर्मठ और ईमानदार सुनने को मिलता है।
  • इन्हीं कारणों के चलते योगी सरकार ने आईएएस राजीव को मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

केंद्र में जहाजरानी मंत्रालय में तैनात थे IAS राजीव(IAS rajeev kumar):

  • IAS राजीव कुमार को योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
  • सूबे के मुख्य सचिव से पहले IAS राजीव केंद्र में जहाजरानी मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे।
  • यूपी विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद ऐसी अटकलें लगायी गयी थीं कि,
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजीव कुमार प्रथम को केंद्र से प्रदेश में वापस चाहते हैं।

सपा सरकार के शासन में केंद्र में हुई थी प्रतिनियुक्ति(IAS rajeev kumar):

  • IAS राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त कर दिए गए हैं।
  • गौरतलब है कि, IAS राजीव बुधवार को केंद्र की प्रतिनियुक्ति से वापस राजधानी लौटे थे।
  • जिसके बाद गुरुवार को उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया।
  • ज्ञात हो कि, IAS राजीव कुमार सूबे के शासन में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सहित शासन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
  • लेकिन सपा के शासन काल में उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया।
  • IAS राजीव कुमार मूलतः उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चहेतों में शामिल हैं(IAS rajeev kumar):

  • IAS राजीव कुमार बहुत ही ईमानदार छवि वाले अफसर हैं।
  • जिसके चलते ऐसा सुनने को मिलता है कि, IAS राजीव पीएम मोदी के चहेतों में भी शामिल हैं।
  • जानकारों की मानें तो CM योगी आदित्यनाथ भी IAS राजीव को यूपी में लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें: मीनाक्षी लेखी नहीं लिख पाईं ‘स्वच्छ’ भारत अभियान, उड़ा मजाक!

2019 लोकसभा चुनाव के तहत तैनाती?(IAS rajeev kumar):

  • IAS राजीव कुमार को केंद्र में प्रतिनियुक्ति का समय पूरा होने के पहले ही यूपी में भेजा गया है।
  • जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि, पीएम मोदी द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव के तहत राजीव कुमार की तैनाती की गयी है।
  • वहीँ ऐसा भी माना जा रहा है कि, ईमानदार छवि के IAS राजीव कुमार चुनाव से पहले सूबे में विकास का जाल फैला पाएंगे।
  • जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से इनकी नियुक्ति की गयी है।

2018 में रिटायर होंगे IAS राजीव कुमार(IAS rajeev kumar):

  • IAS राजीव कुमार के सेवानिवृत होने में लगभग एक साल का समय बचा हुआ है।
  • राजीव कुमार जून 2018 में रिटायर होंगे।
  • IAS राजीव कुमार को प्रतिनियुक्ति के समय से पहले यूपी में भेजे जाने का ये एक कारण भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बदायूं: स्वामी प्रसाद मौर्या ने किया जिला अस्पताल का औचक निरिक्षण!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें