खनन, महिला कल्याण और राजस्व जैसे विभागों की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार  (  IAS Renuka Kumar ) तीन महीने की छुट्टी पर गई चली गई हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने उनकी यह छुट्टी मंजूर भी कर ली है। 1987 बैच की आईएएस अधिकारी रेणुका कुमार ने छुट्टी लेने के पीछे पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, ब्यूरोक्रेसी में छुट्टी पर जाने को लेकर तमाम चर्चाएं गरम हैं। उनका महिला कल्याण विभाग का कार्यभार आईएएस मोनिका गर्ग और राजस्व का कार्यभार सुरेश चंद्रा को सौंप दिया गया है। खनिज विभाग का कार्यभार अभी किसी को नहीं मिला है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]आईएएस रेणुका कुमार तीन महीने की छुट्टी पर[/penci_blockquote]

जुलाई में मिले थे महत्वपूर्ण विभाग

रेणुका कुमार (  IAS Renuka Kumar )  की गिनती यूपी कैडर के ईमानदार अफसरों में होती है। इस सरकार में रेणुका कुमार के पास महिला, बाल कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। जुलाई में सीएम ने भरोसा जताते हुए उन्हें महिला कल्याण के साथ खनन और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी थी। खनन विभाग इनसे पहले आरपी सिंह के पास था। उनके रिटायरमेंट के बाद सरकार ने रेणुका को इस महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि वन और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग से हटाए जाने के पीछे भी कई सवाल खड़े हो रहे थे। वन एवं पर्यावरण विभाग में रहते हुए रेणुका कुमार ने वन क्षेत्रों की नदियों में खनन पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा वन निगम के कुछ अफसरों पर ऐक्शन भी लिया था। देवरिया में संरक्षण गृह में हुए #DeoriaShelterHomeCase कांड के बाद भी रेणुका कुमार (  IAS Renuka Kumar ) को जांच सौंपी गई थी और उन्होंने बालिका संरक्षण गृहों में कई तरह के बदलाव की सिफारिश भी की थी।

खनन में ऐक्शन-बदलाव चाहती थीं

चर्चा है कि रेणुका कुमार (  IAS Renuka Kumar )  खनन नीति में रवन्ना जारी होने के नियमों में कुछ बदलाव की पक्षधर थीं। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया था। इस बदलाव से ओवरलोडिंग के खेल पर लगाम लग सकती थी। इसके अलावा बाहर से खनिज पदार्थों को लाने के लिए परिपत्रों में बदलाव भी प्रस्तावित है। खनन माफिया फोटोकॉपी के जरिए प्रदेश में खनिज लाने में जुटे हुए थे। इसके साथ ही रेणुका कुमार (  IAS Renuka Kumar )  ने कन्नौज में खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई की थी और बुंदेलखंड में भी वह कुछ लोगों पर बड़ा ऐक्शन करना चाहती थीं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तर प्रदेश की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”date”]

Keep yourself updated with UP News. We are first to cover the UP Latest News as they take place.
Twitter:
Facebook:

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें