अगामी विधानसभा चुनाव 2017 के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता के अक्षरशः पालन के लिए लखनऊ में उड़न दस्ता, अस्थायी निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम व लेखा टीम गठित की गयी हैं। यह जानकारी आईजी जोन लखनऊ ए सतीश गणेश ने दी है।

यह था कार्यक्रम

  • आईजी ने बताया चुनावों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन लखनऊ, मण्डलायुक्त लखनऊ भुवनेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र प्रवीण कुमार लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ सतेंद्र सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ मंजिल सैनी मौजूद रहीं।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी ने की।
  • उपरोक्त संदर्भ में बनायी गयी सभी टीमों में नियुक्त किये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।
  • इसमें उनके द्वारा अभी तक की गयी कार्यवाही व आगे आने वाली चुनौतियों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
  • उन्हें उनके अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराते हुऐ अपनी शत प्रतिशत क्षमता लगाकर भयमुक्त व निष्पक्ष वातावरण तैयार कर चुनाव को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए उत्साहित किया गया।
  • एसएसपी ने सभी को निर्देश दिया है कि ये सभी स्क्वायड ठीक प्रकार से एवं गुणात्मक कार्यवाही करें।

देखिये तस्वीरें:

 

[ultimate_gallery id=”45275″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें