लखनऊ रेंज के आईजी ने मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को देखने के लिए हजरतगंज और गोमतीनगर का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिस समय आईजी वहां पहुंचे उस समय चौराहे का यातायात सुचारु रूप से चल रहा था।आईजी के पहुंचते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आईजी ने यातायात पुलिस कर्मियों को कई निर्देश भी दिए।

जानकारी के अनुसार, राजधानी में यातायात और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आईजी दीपक रतन ने हजरतगंज चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था को सही ढंग से चलाने को लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिए। दीपक रतन ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत हजरतगंज चौराहे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर लगे कैमरों की जांच-पड़ताल की। लखनऊ के इन दो प्रमुख चौराहों पर कैमरे के जरिए चालान काटने का ट्रायल भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द लखनऊ के सभी चौराहों पर कैमरे लगाकर ई-चालान किये जायेंगे। वहीं स्मार्टसिटी के अंतर्गत यातायात के नियम को जो लोग तोड़ेंगे उनका भी ई-चालान किया जायेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें