लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से बीते दिनों लिए गए निर्णय के मुताबिक अब कार्यवाही शुरू की गयी है। आपको बता दें की बीते कई सालों से राजधानी में अवैध निर्माण की बाढ़ सी आ गयी है।  जिसको जैसे मन किया उसने निर्माण करवाया। हालांकि ऐसा नहीं था कि इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।  विभागीय अधिकारीयों को जानकारी होने के बाद भी ऐसा होता रहा।

ये भी पढ़ें :वर्षों बाद मिला आशियाना फिर छिना!

बिना अनुमति हो रहा निर्माण

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
  • इसी के तहत विभाग की ओर से कार्यवाही करते हुए रिंग रोड स्थित अवैध निर्माण को सील किया गया।
  • एलडीए के जोन-5 के अधिशासी अभियन्ता के नेतृत्व में थाना-गुड़बा क्षेत्र में बृजेश का।
  • और साथ ही शिवा फर्नीचर, रिंग रोड और संगीता गोयल को सील किया गया।
  • इसके अलावा  शिवा फर्नीचर के पूरब, कल्याणपुर, रिंग रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये किये जा रहे निर्माण को सील किया गया।
  • इस मौके पर थाना गुडम्बा पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की गई।
  • इसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
  • एलडीए के वीसी प्रभु एन. सिंह के निर्देशों के अनुसार ये कार्यवाही की जा रही है
  • प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग के प्रभारी अधिकारियों व अभियन्ताओं द्वारा शहर में मानचित्र स्वीकृत कराये बिना निर्मित किये गये।
  • या फिर अवैध निर्माणों के साथ ही स्वीकृत किये गये मानचित्रों के विपरीत निर्मित अवैध निर्माणों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
  • एलडीए के वीसी प्रभु एन. सिंह अब लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें :पीजीआई के नए महासंघ को संगठनों का मिला समर्थन!

ये भी पढ़ें :UPATS ने आतंकी सलीम के साथी को उठाया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें