यूपी पुलिस अवैध खनन करवाकर थाने में दुकान (illegal sand mining) खोलकर बेच रही है। यह सुनकर आप के कान खड़े हो जायेंगे। लेकिन यह बात एकदम सत्य है। दरअसल प्रदेश के बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली का एक वीडियो वॉयरल हो रहा है। इस वीडियो के वॉयरल होने के बाद पुलिस पर आरोप लग रहा है कि थाने के अंदर पुलिस खनन माफियाओं से सांठगांठ कर बालू बेचने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: दुल्हन को आशिक ने दी मंडप से उठाने की धमकी!

ये भी पढ़ें- सभी पुलिस अधिकारी कार्यालय में सुनें समस्याएं: DGP

योगी के दावे फेल, पुलिस कर रही मनमानी

  • भले ही प्रदेश में भाजपा सरकार अवैध खनन का दावा कर रही हो, और इसके लिए कड़े नियम भी बने हों।
  • लेकिन यह सब फेल साबित हो रहा है।
  • पुलिस की सांठगांठ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
  • थाने के अंदर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरते हुए इस वीडियो के आधार पर अब आला अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के विरोध में बुरी तरह से पीटा, सीने पर दांत से काटा!

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, अनूपशहर थाने में सीओ डीकेशर्मा, एसडीएम हिमांशु गुप्ता और थानेदार बच्चू सिंह शान्ति समिति की बैठक कर रहे थे।
  • तभी एक शख्स ने थाने के अंदर रेत ट्रॉली में भरते समय इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया।
  • यह वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
  • यह वीडियो पिछली तीन मई का बताया जा रहा है।
  • हालांकि थानेदार बच्चू सिंह कमरे पर बोलने से भाग रहे हैं।
  • जबकि तहसीलदार हीरालाल सैनी ने मामले की (illegal sand mining) जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें- DGP ने बैठक में कसे अधिकारियों के पेंच, दिए ये निर्देश!

 

https://youtu.be/JNVdk5ERk4Q

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें