राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने सिद्धार्थनगर से आयी एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने विधानसभा के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला के खुद पर मिट्टी का तेल डालते ही महिला को रोक लिया। महिला का आरोप है कि उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है जिसके बाद अब उसके पास कोई और रास्ता नहीं बचा है। इसलिए वह जीवित नहीं रहना चाहती है।

  • महिला का आरोप है कि कानपुर में भूमाफियाओं ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
  • महिला का नाम नीरू शुक्ला बताया जा रहा है, वह कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र की निवासी है।
  • पीड़ित ने थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकीरी और उपजिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया था।
  • लेकिन इस मामले में अब तक कोई सुलहनामा की कार्यवाही नहीं की गयी है।
  • इस कारण आज 18 अक्टूबर को नीरू दोबारा लखनऊ विधानसभा पर आत्मदाह के लिए पहुंची।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर युवक का ‘आत्मदाह का प्रयास’!

नहीं बचा कोई रास्ताः

  • महिला का कहना है कि उसका मान-सम्मान, धन सभी कुछ दबंगों द्वारा छीन लिया गया है।
  • ऐसे में उसके लिए अपनी पुत्री की शादी करना भी मुश्किल हो रहा है।
  • अब उसके पास कोई और रास्ता नहीं बचा है इसलिए वह आत्मदाह करना चाहती है।

गीता प्रेस के बर्खास्त कर्मचारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें