Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद का बयान, सहारनपुर से लड़ेंगे अगला लोकसभा चुनाव

imran masood

imran masood

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को रोकने के लिए संभावित गठबंधन बनता हुआ दिखाई दे रहा है। हालाँकि इसमें कौन-कौन सी पार्टियाँ शामिल होंगी, इस पर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा सीटो के बंटवारे के लेकर भी अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आयी है। इस बीच पश्चिम यूपी के कद्दावर नेता ने खुद को आगामी लोकसभा चुनावों में सहारनपुर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

इमरान मसूद ने किया ऐलान :

पश्चिम यूपी के कद्दावर नेता इमरान मसूद वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 407909 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद राघव लखनपाल शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी। इस चुनाव में राघव लखनपाल शर्मा को 472999 इतने वोट मिले थे। हालाँकि उन्हें 65090 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसी चुनाव में इमरान पर पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान देने के कारण केस दर्ज हुआ था जिसमें बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। एक बार फिर वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। उनका ऐलान है कि कांग्रेस का सपा-बसपा व रालोद से महागठबंधन हो या न हो, उनका चुनाव लड़ना तय है।

2019 के लिए हैं पूरी तरह तैयार :

कांग्रेस नेता इमरान मसूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता व सहारनपुर से 5 बार सांसद रहे काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं। इसके अलावा वह बेहट विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने 2017 में नकुड़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें मात्र 4057 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिये तैयार हैं।

ये भी पढ़ें-

देवरिया बालिका गृह कांड: गिरिजा ने बनाया था सीबीआई पर दबाव

प्रमुख सचिव के बंगले में हो रहा था अवैध निर्माण, छावनी परिषद प्रशासन ने रुकवाया

लखनऊ: रईसजादों ने कार से कुचलकर कर दी युवक की हत्या

मेरठ में 24 घंटे के भीतर 4 कत्ल: रन बनाने को लेकर दोस्त की गोली मारकर हत्या

Related posts

नेताजी से बैठक के बाद सीएम ने वापस किये शिवपाल के सभी विभाग !

Shashank
8 years ago

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सख्त CM योगी, DGP से ली हालातों की जानकारी!

Divyang Dixit
7 years ago

राहुल-अखिलेश संयुक्त रोड शो, 12 किमी का सफ़र तय करेंगे ‘यूपी के लड़के’!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version