उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बदमाशों ने एक के बाद एक कई वारदातों को अंजाम दिया। यह घटनाएं प्रशासन की नाकामी को उजागर करता हैं। आगरा जिले से अब तक की कुछ बड़ी ख़बरें:
- आगरा में पेशी के समय दीवानी में आये एक कैदी ने पुलिस से भागने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने कैदी को परिसर में ही दबोच लिया। भागने की कोशिश करने वाला कैदी मलपुरा थाने में हत्या के आरोप में बंद है।
- आगरा में ताजगंज के खलाल खेरिया में बदमाशों ने शोरूम के मालिक की गाड़ी का शीशा तोड़कर लूटपाट की। शोरूम के मालिक के मुताबिक बदमाशों ने गाड़ी से 70 हजार रूपये और एक लैपटॉप चुराया है।
- आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के जीवनी मंडी में साइबर शातिरों ने महिला बैंक अधिकारी को अपना निशाना बनाया। शातिरों ने एटीएम क्लोन कर महिला के खाते में से 40 हजार रूपये निकाल लिए।
- आगरा के फुलत्ति बाजार में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के कारण हडकंप मच गया। युवक के शव को फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। युवक अपहरण-रेप के मामले में जेल जा चुका था। उसके पास से तीन पन्ने का सुसाइड नोट पाया गया है, जिसमे उसने युवती के परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
आगरा में लगातार हो रहीं इस तरह की घटनाओं से वहाँ के पुलिस प्रशासन की नाकामी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इन सभी घटनाओं में अपनी जांच शुरू कर दी है।