सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के दफ्तर पर योगी सरकार के वक्फ मंत्री मोहसिन रजा ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारूकी को बोर्ड की शिकायतों पर नसीहतें दी। मोहसिन रजा ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थें। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है और यहां राम राज्य है, लोगों को इंसाफ मिल रहा है, इसी को रामराज्य कहते हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड में हम रामराज्य दिखाने आए हैं।

ये भी पढ़ेंः राजनाथ सिंह ने दिवंगत लोकेंद्र चौहान के घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

इस दौरान मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पारदर्शी तरीके से सुनवाई कर समस्या निवारण के लिए हम यहां आए हैं। पिछली सरकार में पारदर्शिता नहीं होता था। योगी सरकार जनता को पारदर्शी न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है और यहां राम राज्य है, लोगों को इंसाफ मिल रहा है, इसी को रामराज्य कहते हैं, सुन्नी वक्फ बोर्ड में हम रामराज्य दिखाने आए थे। पहले की अनियमितताओं की वजह से पीड़ित बहुत ज्यादा हैं। हम एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की मदद से वक्फ की संपत्ति वापस ला रहे हैं। जिन लोगों ने गलत तरीके से वक्फ की संपत्तियां हासिल की है उन लोगों पर कार्यवाही होगी। बोर्ड के इंप्लॉइज के लिए 1 करोड़ रुपए योगी सरकार ने रिलीज किया है। बोर्ड से पीड़ितों की समस्या ध्यानपूर्वक और सहजता से सुनने का निवेदन है। हमारी सरकार का प्रयास है कि पीड़ितों को आने की की जरूरत न पड़े, डिस्ट्रिक्ट माइनॉरिटी ऑफिसर के माध्यम से घर बैठे उनकी सुनवाई हो।

फरियादियों की सुनी शिकायतें

वक्फ मंत्री मोहसिन रजा सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के दफ्तर पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मोहसिन रजा ने बोर्ड में आए फरियादियों की फरियाद सुनी। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारूकी को बोर्ड की शिकायतों पर नसीहतें दी। कहा कि पारदर्शी तरीके से सुनवाई कर समस्या निवारण के लिए हम यहां आए हैं। पिछली सरकार में पारदर्शी न्याय नहीं होता था। योगी सरकार जनता को पारदर्शी न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव: नगर पालिका के बाबू की नशे की हालत में दबंगई कैमरे में हुई कैद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें