राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में रालोद (rld office lucknow) पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ0 मसूद अहमद ने ध्वजारोहण किया।

जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी…

खुद को मिटाकर भारत को आजाद करने वाले बेटों को नमन

  • इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश में देश के प्रधानमंत्री से लेकर एक स्कूली छात्र तक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है।
  • यह अग्रेंजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है।
  • आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटो को नमन करने का दिन है।
  • उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मनित होंगे 6 अधिकारी

  • उन्होंने एक ऐेसे स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी जहां की एकता, भाईचारा और अखंण्डता पूरे संसार का आईना बने जिसे साकार करने के लिए हम सभी को भेदभाव भुलाकर एकता के साथ राष्ट्र के विकास के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।

तस्वीरें तिरंगा यात्रा: 71मीटर लम्बे तिरंगे संग ली लोगों ने सेल्फी!

  • इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, हाजी वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, किरन सिंह, बी0एल0 प्रेमी, एम0ए0 आरिफ, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, महबूब आलम, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम, राव इकबाल अहमद, संगीता शर्मा, वी0के0 अर्कवंषी, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल रस्तोगी, राजेन्द्र कुमार रावत, अष्टभुजा यादव, मनीष यादव, राजकुमार, मंजूर फातिमा, देवेन्द्र शर्मा, मनोहर मौर्या, (rld office lucknow) अशोक त्रिपाठी, महेश साहू आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

आजादी के जश्न पर चाइनीज रौशनी से सरकारी दफ्तर जगमग

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें