जौनपुर। 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र देश बनकर उभरा लंबे संघर्ष के बाद भारत को ब्रिटिश शासन की गुलामी से मुक्ति मिली थी। दुनिया के फलक पर भारत का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ। स्वतंत्रता की वर्षगांठ को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।देखते ही देखते आज देश 74वा स्वतन्त्रा दिवस मना रहा है इसी बीच एक वीडियो उत्तरप्रदेश के जौनपुर से सांमने आया।

जहा थाने के समस्त पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस के मौके को बड़े ही उत्साह और जज्बे के साथ मानते हुए दिखे। पुलिसकर्मियों ने घुटनो तक भरे पानी मे ध्वजारोहण किया साथ ही एकता व अखंडता की शपथ भी ली।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें