चुनाव में वोट मांगने के लिए वैसे तो नेता अलग-अलग जतन करते हैं लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में एक नेता बेहद अनोखे ढंग से वोट मांग रहा है।

  • नेता महिलाओं और लड़कियों से राखी बंधवाकर उन्हें अपनी बहन बना रहा है।
  • उसका कहना है कि एक लाख शादी शुदा महिलाओं से राखी बंधवाकर उन्हें एक लाख जीजा मिल जायेंगे और वो चुनाव में जीत जायेंगे।
  • वहीं इस इस प्रत्याशी के अनोखे अंजाद को देखकर महिलाएं उन्हें अपना वोट देकर जिताने की बात कर रही हैं।

जमीन पर लेटकर उनका आशीर्वाद भी ले रहा प्रत्याशी

  • महिलाओं से राखी बंधवा रहे इस प्रत्याशी का नाम किशन वैद्यराज है।
  • जो कि एक निर्दलीय प्रत्याशी है।
  • यह इस बार विधानसभा चुनाव में नगर विधान सभा से मैदान में उतरे हैं।
  • किशन अकेले ही स्कूटर के जरिए लोगों से वोट मांग रहे हैं।
  • लेकिन उनका वोट मांगने का तरीका बेहद अनोखा है।
  • वो घर-घर जाकर महिलाओं और लड़कियों से राखी बंधवाकर उन्हे अपनी बहन बना रहे हैं।
  • उनकी जेब में राखी बंधवाने के बाद देने के लिए जेब में एक भी कौड़ी नहीं है।
  • वो महिलाओं और लड़कियों से राखी बंधवाकर चुनाव जीतकर कर्ज उतारने की कसम खा रहे हैं।
  • किशन का कहना है कि वो एक लाख शादीशुदा महिलाओं को अपनी बहन बनाऐंगे और उनसे वादा कर रहे हैं कि वो अपने पति से भी उन्हें वोट दिलवायें।
  • इस तहर से उन्हे जीत के लिए वोट मिल जायेंगे। राखी बंधवाने के बाद वो जमीन पर लेटकर उनका आशीर्वाद भी ले रहे हैं।
  • वो महिलाओं और लड़कियों से उनकी रक्षा का भी वाद कर रहे हैं।

अर्थी पर लेटकर किया था नामांकन

  • इस प्रत्याशी के इस अन्जाद से मीनू, रूखसार, कमला सहित सैकड़ों महिलाएं बेहद खुश हैं।
  • क्योकि अभी तक जो भी नेता आए हैं वो सिर्फ वोट मांगने आए।
  • लेकिन यह एक ऐसा नेता है जो महिलाओं और लड़कियों को अपनी बहन बना रहा है।
  • महिलाओं और लड़कियों का कहना है कि वह हर हाल में अपने भाई को चुनाव में जिताएंगी।
  • किशन वैद्यराज ने अपना नामांकन भी बेहद अनोख ढंग से करवाया था।
  • वो अर्थी पर लेटकर नामांकन के लिए गये थे।
  • उनका कहना है कि वो नेता नहीं बनना चाहते बल्कि बहनों के भाई बनकर राजनीति का नया आयाम बनाना चाहते हैं।
  • फिल्हाल इस चुनाव में ये प्रत्याशी यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें