समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव की राह पर चलते हुए बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया भी अपनी नयी पार्टी बनाने जा रहे हैं जिसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। नई पार्टी बनाने के बाद अन्य दलों के कई नेता उनके साथ आयेंगे जिसे लेकर चर्चाएँ होना शुरू हो गयी हैं। इससे पहले ही राजा भैया के साथ यूपी के एक निर्दलीय विधायक के आना लगभग तय हो गया है। इसका ऐलान आगामी 30 नवंबर को एक रैली के दौरान किया जायेगा।

निर्दलीय विधायक विनोद सरोज :

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की बाबागंज विधानसभा से निर्दलीय विधायक विनोद सरोज का राजा भैया के साथ जाना पूरी तरह तय है। विनोद सरोज लखनऊ में राजा भैया की रैली आयोजित करा रहे हैं। राजा भैया के सियासी रुतबे के दम पर ही विनोद सरोज 1996 से लगातार विधायक बनते आ रहे है।

प्रतापगढ़ के बिहार विधानसभा सीट से विनोद सरोज दो बार 1996 और 2002 में विधायक रहे। इसके बाद वे 2007, 2012 और 2017 में बाबागंज सीट से जीतकर विधायक बने। पिछले विधानसभा चुनावो में सपा ने राजा भैया की तरह उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

सपा MLC अक्षय प्रताप सिंह :

प्रतापगढ़ से सपा सांसद रह चुके और वर्तमान विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल का राजा भैया के साथ रहना तय है। अक्षय प्रताप की जीत में राजा भैया की अहम भूमिका रहती है और वो उनके सबसे करीबी माने जाते हैं। हालांकि वो राजा की नई पार्टी के साथ जुड़ते हैं तो उनकी पार्टी सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा कौशांबी से सपा के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार भी राजा भैया के साथ जा सकते हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में शैलेंद्र कुमार की जीत में राजा भैया का काफी अहम भूमिका रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें