[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी में नेताओं के इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। बीते दिनों एक के बाद एक लगातार सपा के एमएलसी ने इस्तीफ़ा देकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (sp national president akhilesh yadav) की मुश्किलें बढ़ा दी थी। मगर अब सपा के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक दिग्गज नेता अब समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

इन्द्रजीत सरोज होंगे सपा में शामिल :

  • समाजवादी पार्टी में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।
  • इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ आने के समय से हुई थी।
  • अमित शाह के आने के पहले ही सपा के यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब ने इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इनके अलावा बसपा के जयवीर सिंह ने भी विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था।
  • तीनों ही नेताओं ने अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ले ली है।
  • इनके अलावा अब तक सपा के 3 और एमएलसी इस्तीफ़ा दे चुके हैं।
  • लगातार एमएलसी के इस्तीफों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ गयी थी।
  • मगर अब सपा के लिए एक बहुत बड़ी खबर आयी है जो सभी को हैरान कर देगी।

ये भी पढ़ें, कैफियत एक्सप्रेस हादसा: पटरी पर गिरा था डम्पर!

  • सूत्रों से खबर है कि बसपा के पूर्व नेता इन्द्रजीत सरोज सपा में शामिल होने जा रहे हैं।
  • इन्द्रजीत सरोज बसपा संस्थापक कांशीराम से प्रभावित होकर बसपा में आये थे।
  • वे मंझनपुर से 4 बार विधायक और मायावती की सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं।
  • मगर बीते दिनों उन्होंने मायावती पर वसूली का आरोप लगाते हुए बसपा छोड़ दी थी।
  • बीते दिन इन्द्रजीत सरोज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
  • सूत्रों से पता चला है कि अखिलेश से इन्द्रजीत सरोज ने पार्टी की सदस्यता लेने संबंधी चर्चा की।
  • इन्द्रजीत सरोज ने कहा है कि वह धर्म-निरपेक्ष पार्टी में रहेंगे और दलितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

ये भी पढ़ें, औरैया में कैफियत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 74 यात्री घायल!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें