[nextpage title=”indrajit saroj” ]

समाजवादी पार्टी में इन दिनों बयानबाजियों का दौर अपने चरम पर चल रहा है। अखिलेश यादव जहाँ 5 साल के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं तो मुलायम-शिवपाल लगातार इसका विरोध करते हुए दिख रहे हैं। इस बीच आज से शुरू नवरात्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के लिए एक अच्छी खबर आयी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”indrajit saroj2″ ]

https://youtu.be/oRtWYS_0sYQ

सपा के लिए आई बड़ी खबर :

  • समाजवादी पार्टी में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।
  • इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ आने के समय से हुई थी।
  • अमित शाह के आने के पहले ही सपा के यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब ने इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इनके अलावा बसपा के जयवीर सिंह ने भी विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था।
  • तीनों ही नेताओं ने अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ले ली है।
  • इनके अलावा अब तक सपा के कई एमएलसी इस्तीफ़ा दे चुके हैं।
  • लगातार एमएलसी के इस्तीफों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ गयी थी।

ये भी पढ़ें, मुलायम ने बुलाई बैठक, रामगोपाल यादव की होगी छुट्टी

  • आज पार्टी कार्यालय पर बसपा के पूर्व नेता इन्द्रजीत सरोज सपा में शामिल होने जा रहे हैं।
  • इन्द्रजीत सरोज बसपा संस्थापक कांशीराम से प्रभावित होकर बसपा में आये थे।
  • वे मंझनपुर से 4 बार विधायक और मायावती की सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं।
  • मगर बीते दिनों उन्होंने मायावती पर वसूली का आरोप लगाते हुए बसपा छोड़ दी थी।
  • बीते दिनों इन्द्रजीत सरोज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
  • इन्द्रजीत सरोज ने कहा है कि वह धर्म-निरपेक्ष पार्टी में रहेंगे और दलितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

ये भी पढ़ें, लखनऊ: 8 जगह CBI का छापा, रिटायर्ड जज समेत 6 पर FIR!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें