लखनऊ के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के स्थापना दिवस के मौके पर परिसर में समारोह का आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साथ ही, मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर संस्थान में लगातार 25 वर्षों से काम करने वाले कर्मचारियों और उनके बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें :बिना मान्यता के चल रहा इस्लामिया पब्लिक स्कूल!

मेधावी बच्चों को किया गया पुरस्कृत

  • 1984 में आईआईएम की नींव रखी गयी थी। तब से लेकर आज तक आईआईएम सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ता रहा है।
  • स्थापना दिवस पर 25 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को संस्थान ने सम्मानित किया।
  • आईआईएम की कर्मचारी कल्याण समिति ने कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को भी सम्मान दिया।
  • आईआईएम डीन प्रो अभिजीत भट्टाचार्या ने सभी को शुभकामनाएं दी।
  • इस मौके पर छात्राओं, फैकल्टी और कर्मचारिेयों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी हुई।
  • इसमें टेबल टेनिस, जिम, बैडमिंटन, व स्विमिंग शामिल रहा।

ये भी पढ़ें :बीजेपी की सर्जिकल स्ट्राइक, सपा में हड़कंप!

  • समारोह में इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित  किया गया।
  • समारोह के बाद कैंपस में सांस्कृतिक सं या भी हुई जिसमें छात्रों ने मोहक प्रस्तुतियां दी।
  • डांस प्रतियोगितासे में बॉलीवुड गीतों से लेकर क्लासिकल संगीत पर छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
  • ग्रुप डांस में शिव तांडव और क्लासिकल संगीत पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
  • आईआईएम की अभिव्यक्ति टीम की ओर से एक नाटिका का मंचन भी किया गया।
  • इसमें एक व्यक्ति की अपनी पुत्री की शादी को लेकर दुविधा में फंसे रहने की कहानी थी।
  • इसे दर्शकों ने पसंद किया। देर शाम तक कैंपस में डांस और मस्ती का धमाल चलता रहा।

ये भी पढ़ें :बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे लखनऊ!

नहीं हुई लेक्चर सीरीज

  • आईआईएम में स्थापना दिवस के मौके पर हर साल एक लेक्चर सीरीज होती है।
  • जिसमें देश के लीडर, मीडिया और  कॉर्पोरेट सेक्टर की हस्तियां बच्चों को संबोधित करती हैं।
  • आईआईएम की प्रवक्ता सपना वर्मा ने बताया कि इस बार कुछ अपरिहार्य कारणों से इसे नहीं कराया जा सका।

ये भी पढ़ें :अमित शाह इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में कर रहे मीटिंग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें