मथुरा:भारतीय युवक ने एक अमेरिका की रहने वाली युवती से किया विवाह

देशी दूल्हा विदेशी दुल्हन
  • मथुरा के कस्वा राधाकुंड में महाराष्ट्र के एक युवक ने अमेरिका की रहने वाली एक युवती से विवाह किया।
  • राधाकुंड के राधा माधव मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए।
  • अहमद नगर महाराष्ट्र के रहने वाले महेश मौर्य और उनकी अमेरिका की रहने वाली महिला मित्र ईवी का विवाह हुआ है।
  • ईवी क्रिश्चियन हैं और उनकी माता मयमी में है तथा पिता का स्वर्गवास हो चुका है।
  • वह ब्रज घूमने आई थीं।
  • महेश फार्मेसी कर चुके हैं और अब पिछले छह साल से राधाकुंड में भजन कर रहे हैं।
  • ईवी करीब तीन महीने पहले भारत आई और पिछले एक महीने से महेश उन्हें ब्रज दर्शन करा रहे हैं, इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और शादी रचा ली।
  • ईवी के अनुसार वह भारतीय संस्कृति से इतना खुश हुई कि उन्होंने भारतीय युवक और यहां की रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया।
भारतीय युवक और यहां की रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया
  • आचार्य ब्रज किशोर गोस्वामी ने शादी की व्यवस्था की और दोनों ने सारी रस्मों को निभाकर शादी संपन्न कराई।
  • दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में सज-संवर कर मंडप में पहुंचे।
  • इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई, जयमाला डाली।
  • दोनों ने अग्निकुंड की परिक्रमा कर साथ जीने और मरने की कसम खाई।
  • इसके उपरांत वह गिरिराज जी की परिक्रमा करने चले गए।
  • शादी में महेश की मां रंजना, पिता पोपट राव, मामा संतोष और चाचा बाबाजी मौजूद रहे।
  • ईवी की मां शादी में नहीं आ सकीं।
  • महेश ने बताया कि वह भी वीजा बनवाकर जल्द उनकी मां का आशीर्वाद लेने अमेरिका जाएंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें