यदि आप भी यात्रा के दौरान ट्रेन में बेपरवाह रहते है या किसी गरीब की देखकर दया कहते हैं तो जरा संभल जाएं। ट्रेन में घूमने वाली ये गरीब महिलाये कभी भी आपका कीमती सामान पार कर सकती हैं। यात्रियों का कीमती सामान चोरी करने वाली ऐसी ही चार बेहद शातिर महिलाओं को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के कब्जे से जीआरपी ने लाखों रुपए कीमत के सोने व चांदी के गहने बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर इन शातिरों की गिरफ्तारी लखनऊ जंक्शन चौकी इंचार्ज संतोष राय ने की है।

मुखबिर ने दी थी सूचना

  • आपको बता दें की ये महिलाएं मुख्य रूप से छोटे बच्चों के साथ यात्रा करती हैं।
  • अचानक मौका देखते ही यात्रियों का कीमती सामान चोरी कर लेती हैं।
  • मंगलवार सुबह भी उन्होंने किसी यात्री को अपना शिकार बनाया था।
  • यात्री का सामान चोरी करने के बाद मवैया आउटर पर किसी ट्रेन से उतरी थी।
  • इसी दौरान उपनिरीक्षक संतोष राय को मुखबिर ने उनकी मौजूदगी की सूचना दे दी।
  • वहां पर जीआरपी के आरक्षी सुनील नायक और नवीन कुमार ड्यूटी पर मुस्तैद थे।
  • उपनिरीक्षक से मामले की जानकारी मिलते ही दोनों सिपाहियों ने महिलाओं की घेराबंदी कर दी।
  • इसी दौरान संतोष राय महिला उपनिरीक्षक प्रेमलता दीक्षित को लेकर मौके पर पहुंचे और शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।
  • गिरफ्तार की गई महिलाओं में सुनीता (48), सीमा (45), शिवानी (18) एवं 15 वर्षीय नैना शामिल हैं।
  • जीआरपी की तलाशी में इन महिलाओं के कब्जे से लाखों रुपए के सोने एवं चांदी के गहने बरामद मिले। जो इन महिलाओं ने अपने कपड़ों में छुपा के रखे थे।

महिलाएं ही होती थी मुख्य टारगेट

  • चारों शातिरों ने अब तक ट्रेनों में चोरी की दर्जनों घटनाओं की बात कुबूली है।
  • संतोष राय ने बताया कि ये सभी मूलरूप से इटारसी की रहने वाली हैं।
  • और ट्रेनों में यात्रा और स्टेशन परिसरों में रहने के दौरान यात्रियों को अपना शिकार बनाकर उनका कीमती सामान चोरी कर लेती हैं।
  • यात्रियों को इन महिलाओं पर शक न हो इसलिए अपने साथ ये महिलाएं एक-दो वर्ष के छोटे बच्चों को साथ लेकर चलती हैं।
  • इन महिलाओं के पास से जीआरपी ने सोने की एक अगूंठी, कान के टाप्स एवं बाला, मंगल सूत्र, आदि बरामद किए हैं।
  • जीआरपी ने तीनों महिलाओं को जेल एवं नाबालिग नैना को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : बेटिकट यात्रियों पर रेलवे कसेगा लगाम !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें