भारतीय रेलवे प्रशासन के द्वारा जनता के पैसों का दुरूपयोग करने का मामला सामने आया है। ताजा मामला लखनऊ का है।
- लखनऊ में आलमबाग के तेजी खेड़ा क्षेत्र में बने ओवर ब्रिज को 15 दिन पहले बन्द कर दिया गया है।
- इस ओवर ब्रिज के बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- 7.5 करोड़ की लागत से इस ओवर ब्रिज के निर्माण कराया गया था।
- जब इस ओवर ब्रिज को शुरू किया गया तो इस ओवर ब्रिज पर आये दिन दुर्घटनायें होने लगी।
- इन दुर्घटनाओं का पता लगाने पर जो तथ्य सामने आये वे बहुत ही चौकानें वाले थे।
- इस ओवर ब्रिज का निर्माण ही गलत तरह से किया गया था।
- गलत तरह से हुए निर्माण के कारण ओवर ब्रिज की एक स्लैब बिल्कुल बैठ ही गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.