उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कल देश का पहला जनता थाना खुल गया, इस जनता थाने की खासियत यह है कि, जनता के लिये जनता के द्वारा थाना होगा।

हर रोज अलग जनाध्यक्ष होंगे थाने में:

  • गाजीपुर में शनिवार को देश का पहला जनता थाना खुल गया है।
  • इस थाने को जनता ही संचालित करेगी, साथ ही थाने में रोज अलग-अलग जनाध्यक्ष की ड्यूटी लगायी जाएगी।
  • सामाजिक कार्यकर्ता गुल्लू सिंह के अनुसार छोटी-छोटी जनसमस्याओं में भी लोगों को सालों तक पुलिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं, इस जनता थाने के खुलने के बाद यह लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
  • यह जनता थाना समस्याओं के समाधान के वैकल्पिक मंच स्तर के रूप में काम करेगा।
  • जनता थाने में लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन भी भेज सकेंगे।
  • जिसके बाद मामले की जांचकर शिकायतकर्ता के पास वापस भेज दिया जायेगा।
  • इसके साथ ही थाने पर आने वालों की समस्याओं को दर्ज करने से पहले सही गलत की प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी।
  • शिकायतकर्ताओं को शिकायत के वक़्त आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य होगा, इसके साथ ही कुछ संवेदनशील विषयों पर आवश्यकतानुसार वीडियो क्लिप भी बनायीं जा सकती है।
  • इस जनता थाने की सराहना आईपीएस अफसर आमिताभ ठाकुर, पूर्व न्‍यायाधीश चन्‍द्रभूषण पांडेय, पूर्व आईएएस कमल टावरी और डॉ. सूर्य प्रताप सिंह जैसे लोग भी कर चुके हैं।
  • इसके साथ ही ये सभी लोग इस जनता थाना के संरक्षक के रूप में भी शामिल हैं।

थाने का उद्घाटन महंत कृष्णानंद ने किया:

  • देश के पहले जनता थाने का उद्घाटन 101 वर्षीय महंत कृष्णानंद ने किया।
  • पहले ही दिन जनता थाने में करीब आधा दर्जन शिकायतें आयीं।
  • गौरतलब है कि, महंत कृष्णानंद दांडी मार्च और भारत छोड़ो आन्दोलन के समय महात्मा गाँधी और सुभाष चन्द्र बोस के साथ थे।
  • उद्घाटन के करने आये महंत कृष्णानंद ने कहा कि, लोगों को ख़ारिज, दखल, चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी रिश्वत का सहारा लेना पड़ता है।\
  • उन्होंने जनता थाने में आम लोगों की समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें