भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेत्री इंदिरा गाँधी की जन्मशती(indira gandhi Birthrate) मना रही है। गौरतलब है कि, भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रही है। जिसके तहत बुधवार 13 सितम्बर को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इंदिरा गाँधी के जन्मशताब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कार्यक्रम का संबोधन किया था।

मंच पर बैठे लोग नेता हैं, सामने बैठे लोग ताकत हैं(indira gandhi Birthrate):

  • कांग्रेस पार्टी अपनी नेत्री और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जन्मशती मना रही है।
  • जिसके तहत बुधवार को यूपी कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में भी कार्यक्रम का आयोजन किया था।
  • कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में किया गया था।
  • इसके साथ ही कार्यक्रम में यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, मणिशंकर अय्यर समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
  • साथ ही JNU में इतिहास की प्रोफ़ेसर मृदुला मुखर्जी भी कार्यक्रम में शामिल थीं।
  • इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मंच पर बैठे लोग नेता हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, लेकिन जो लोग सामने बैठे हैं वो असली ताकत है।
  • यह बात राज बब्बर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कही थी।

कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए जान दी(indira gandhi Birthrate):

  • राज बब्बर ने आगे कहा कि, हमारे पास है राजीव गांधी, इंदिरा गांधी हैं, जिन्होने देश के लिये जान दी।
  • सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह,बिस्मिल, देश भक्त थे।
  • कुछ लोग केवल नारेबाजी करते है राष्ट्रवादी बनने के लिये।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश के ‘सपने’ पर लगी एक और चोट

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें