इंटेलीजेंस ब्यूरो के अलर्ट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान समूचे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी जिला कोर्ट और कचहरी में चेकिंग:

  • उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
  • यह अभियान आईबी की इनपुट के बाद चलाया जा रहा है।
  • अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिला कोर्ट और कचहरी में पुलिस द्वारा तलाशी ली जा रही है।
  • आतंकी हमले की आशंका के चलते सुरक्षा के तहत कचहरियों में पुलिस ने मॉकड्रिल की।

सहारनपुर में पुलिस ने 4 संदिग्ध हिरासत में लिए:

  • उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आतंकी अलर्ट के इनपुट पर समूचे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
  • जिसके तहत सहारनपुर में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
  • सहारनपुर में कचहरी परिसर में 4 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
  • यहाँ एसएसपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें