अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पिछले तीन सालों से लगातार 21 जून को मनाया जाता है। इस बार विश्व योग दिवस लखनऊ में मनाया जायेगा। इसकी बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में एक साथ 50 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। योग दिवस पर क्या-क्या इंतजाम, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, और यह कार्यक्रम किस जगह आयोजित होगा यह सब फाइनल हो गया है। उच्च अधिकारियों ने योग स्थल का भी भ्रमण कर लिया है। साथ ही मुख्यसचिव राहुल भटनागर सम्बंधित सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी ने सौंप दी है।

बैठक में 20 अधिकारी रहे शामिल

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (दिनांक 21 जून 2017) के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन के कार्यकम के आयोजन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में पिछले माह 13.04.2017 को पूर्वान्ह 11:30 बजे आयोजित बैठक आयोजित हुई थी।
  • इस बैठक में 20 अधिकारियों ने भाग लिया।

1. अनुराग श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार।
2. रामानन्द मीना, उप सचिव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार।
3. पी0एन0रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार।
4. कमल सक्सेना, सचिव, गृह विभाग, उ.प्र. शासन।
5. डॉ. ईश्वर आचार्य, संयुक्त सलाहकार (योग) आयुष मंत्रालय, भारत सरकार।
6. नर्वेद सिंह, विशेष सचिव, परिवहन विभाग, उ0प्र0 शासन।
7. विजय कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, पूर्वी क्षेत्र, उ0प्र0।
8. ए0 रहमान, यू0पी0एस0आर0टी0सी0, लखनऊ।
9. योगेश पाठकएस0ई0 लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ।
10. आर0डी0 वर्मा ई0ई0, लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ।
11. जे0के0 शुक्ल, एस0पी0, लॉ एण्ड आर्डर, डी0जी0पी0, हेड क्वाटर्स, उ0प्र0।
12. अजीत कुमार, विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग, उ0प्र0 शासन।
13. उदय राज सिंह, नगर आयुक्त, लखनऊ ।
14. एच0पी0 सिंह, विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उ0प्र0 शासन।
15. एच0आर0 शर्मा, डी0जी0 (सीo/यू0), उ0प्र0।
16. शिवजनम चौधरी, विशेष सचिव, आवास विभाग, उ0प्र0 शासन।
17. सुधा वर्मा, अपर आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ।
18. कुमुदलता श्रीवास्तव, विशेष सचिव, वित्त विभाग, उ0प्र0 शासन।
19. पी0के0 मिश्रा, आई0जी0 (पी0एच0क्यू0) उ0प्र0।
20. वीरेन्द्र पाण्डेय, एडीएम सिटी, पूर्वी क्षेत्र, लखनऊ उपस्थित रहे।

इस बार लखनऊ में योग दिवस कराने का निर्णय

  • बैठक में संयुक्त सचिव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वर्ष 2015 से किया जा रहा है।
  • वर्ष 2015 में प्रथम योग दिवस आयोजन नई दिल्ली तथा 2016 में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन चंडीगढ में किया गया।
  • वर्ष 2017 में लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
  • लखनऊ स्थित रमाबाई स्थल, जनेश्वर मिश्र पार्क, स्मृति उपवन तथा के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किये जाने हेतु दिनांक 12.04.2017 को स्थल का निरीक्षण किया गया।
  • यह पाया गया कि रमाबाई 50,000 लोगों के योग के लिए काफी छोटा स्थल है।
  • विचार-विमर्श में यह भी निर्णय लिया गया कि ए0डी0एम0 सिटी द्वारा डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के परिसर का भी निरीक्षण करा लिया जाय कि वहां उक्त आयोजन हेतु पर्याप्त स्थल है, अथवा नहीं।
  • प्रत्येक व्यक्ति हेतु 3.6 वर्ग मीटर स्थान की आवश्यकता होगी।
  • यह कार्रवाई जिलाधिकारी लखनऊ निर्देशन में होगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण होगा नोडल संस्था

  • विभिन्न पहलुओं और कार्यक्रम के आयोजन के अनुभव को देखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु नोडल संस्था बनाये जाने का निर्णय लिया लिया गया है।

भारत सरकार वहन करेगी खर्च

  • योग दिवस के आयोजन पर आने वाले समस्त व्यय को भारत सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
  • आयुष सत्रालय, भारत सरकार को आयोजन पर होने वाले सम्भावित व्यय की धनराशि की मांग का प्रस्ताव भेजा जाना होगा।
  • आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जो धनराशि स्वीकृत की जायेगी वह उत्तर प्रदेश राज्य आयुष मिशन सोसाइटी के बैंक खाते में रखी जायेगी।

इन जहगों से भीड़ जुटाने का भी दिया गया जिम्मा

  • कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए कई प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे इसमें एक डेमो स्टेज बनाया जायेगा। वी०आई०पी० लोगों के बैठने के लिए अलग से कुर्सी की व्यवस्था भी की जाएगी।
  • दिनांक 21 जून को मुख्य आयोजन से पूर्व दिनांक 18.06.2017 तथा 19.062017 को रिहर्सल का कार्यक्रम होगा।
  • इस कार्यकम में स्थानीय लोग ही भाग लेंगे।
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रत्येक मण्डल से कम से कम 100-100 छात्रों को मुख्य कार्यकम में सम्मिलित किया जायेगा।
  • इन छात्रों को उनके जनपद में ही योग रिहर्सल कराये जाने की व्यवस्था की जायेगी।
  • जनपद स्तर पर सरकार योगा विभाग, भारत सरकार द्वारा स्वयंसेवी संगठनों को वित्त पोषण किया जाता है।
  • भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित स्वयंसेवी संगठनों द्वारा छात्रों को जनपद स्तर पर प्रशिक्षित किया जायेगा, प्रशिक्षण अवधि 15 दिनों की होगी।
  • कालेजों/विश्वविद्यालयों की सहभागिता हेतु एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 तथा स्काउट गाइड को भी मुख्य योगा कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा।
  • साथ ही आशा, ए0एन0एम0 एवं आगनवाडी कार्यकत्रियों को भी सम्मिलित किया जायेगा।

दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था

  • योग दिवस पर आवश्यकतानुसार श्री श्री रविशंकर तथा श्रीरामदेव के योगस्कूल के छात्रों को भी मुख्य कार्यकम में सम्मिलित किया जायेगा।
  • लगभग 400 दिव्यांगों को अलग से योग कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु प्रशिक्षित किया जायेगा।
  • यह जिम्मेदारी आयुष मंत्रालय भारत सरकार, प्रमुख सचिव मा0 शिक्षा/उच्च शिक्षा/लखनऊ विकास प्राधिकरण/विकलांग जन विकास विभाग को दी गई है।

यह है परिवहन विभाग की जिम्मेदारी

  • योग दिवस आयोजन स्थल पर योग कार्यकम में सम्मिलित होने वाले लोगों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
  • इसके लिये लोगों को छोड़ने एवं पुन: उन्हें एकत्रित करने के लिये स्थान चिन्हित करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।

रात ढ़ाई बजे से शुरू होगा प्रवेश

  • योग आयोजन स्थल पर रात्रि 2.30 बजे से प्रवेश प्रारम्भ हो जायेगा जो प्रातः 6.00 बजे तक चलेगा।
  • इस कार्यकम में भाग लेने वाले को टी-शर्ट (एक्स्ट्रा लार्ज, लार्ज, मीडियम). 500 मि.ली.की 3 पानी की बोतलें, शू-बैग तथा योगा मैट भी दी जायेगी, योग करते समय डार्क लोवर पहना जा सकता है।
  • कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु आयोजन स्थल तथा शहर के विभिन्न विभागों में बैनर एवं होर्डिंग भी लगायी जायेंगी।

एलईडी स्क्रीन और लाईव प्रसारण की व्यवस्था

  • कार्यकम के प्रचार प्रसार हेतु सेलीब्रिटी की भी सहायता ली जायेगी।
  • कार्यकम के सजीव प्रसारण हेतु ऐसी प्रत्येक 800-1000 व्यक्तियों पर 01 एलईडी स्क्रीन लगायी जायेंगी, जो सूर्य के प्रकाश में भी दिखाई देंगी।
  • सम्पूर्ण ग्राउंड में ग्रीन कार्पेट बिछायी जायेगी।
  • आयोजन स्थल पर प्रत्येक 250 लोगों के लिये 05 डिस्पोजल ट्वायलेट्स की भी व्यवस्था की जायेगी।
  • सफाई की व्यवस्था नगर-निगम द्वारा सुनिश्चित की जायेगी।
  • कार्यक्रम स्थल पर जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था भी की जायेगी।

25 एम्बुलेंस से स्वास्थ्य सेवा

  • किसी भी आपातकाल से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जायेगी।
  • इसकी जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर विकास विभाग, जल निगम, लखनऊ नगर निगम, सूचना विभाग, गृह विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुष मंत्रालय को दी गई है।

फुलप्रूफ रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था

  • योग दिवस आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 6000 सी0पी0एफ0, 3000 आर्मी तथा 3000 स्थानीय पुलिस बल की आवस्यकता होगी।
  • योग स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
  • यह जिम्मेदारी गृह विभाग की होगी।
  • कार्यकम की मॉनीटरिंग हेतु एक कन्ट्रोल रूम बनाया जायेगा।
  • पुलिस बल उपलब्ध करवाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ को भी निर्देश दे दिया गया है।

मेंजमेंट कंपनी की निगरानी में होगा कार्यक्रम

  • इस आयोजन के लिए पूर्व प्रदेशों में हुए आयोजन की भांति इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के माध्यम से विभिन्न व्यवस्था करायी जाये व इसके लिए टेंडर व अन्य सभी कार्यवाही ल0वि0प्रा0 द्वारा की जायेगी।
  • कार्यकम की महत्ता एवं उसकी प्रकृति को देखते हुए सभी सामानों की आपूर्ति एवं उसे व्यवस्थित करने हेतु इवेन्ट मैनेजमेंट एजेंसी को काम दिया जाना होगा।
  • इसके लिए 05 जून 2017 को टेंडर फाइनल कर लिया जायेगा।
  • यह जिम्मेदारी लखनऊ लखनऊ विकास प्राधिकरण को दी गई है।
  • साथ ही सभी विभागों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी को नामित कर चिकित्सा शिक्षा विभाग को अवगत कराया जाये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें