उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत यह बोर्ड प्रदेश में औदयोगिक निवेश का माहौल बनाने का काम करेगा, गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रोजगार बढ़ाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बने इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष:

  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बोर्ड को मंजूरी दे दी है।
  • इसके साथ ही इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड का अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाया गया है।
  • वहीँ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड का उपाध्यक्ष योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को बनाया गया है।
  • इसके साथ ही वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आदि को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
  • साथ ही साथ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड में देश के कई नामी उद्योगपतियों को भी बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।

औद्यिगिक निवेश के लिए माहौल बनाएगा इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड:

  • योगी सरकार ने प्रदेश में इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड को मंजूरी दे दी है।
  • जिसके तहत यह बोर्ड प्रदेश में औद्योगिक निवेश का माहौल बनाएगा।
  • यह बोर्ड पांच सालों के लिए गठित किया गया है।
  • इसके साथ ही बोर्ड में जाइड्स, कैडिला,
  • अरविन्द मिल्स समूह,
  • रेडिको खेतान,
  • DCM श्री राम ग्रुप,
  • त्रिवेनी, कारनेशन ऑटो भी शामिल किये गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें