उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार 9 दिसम्बर को ‘आईपीएस वीक’ की शुरुआत की गयी, जिसका आयोजन लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में किया गया था। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने उन पुलिसकर्मियों को ‘राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक’ और विशिष्ट कार्यों के लिए ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ सौंपा, जिनके नाम की घोषणा साल 2015 में की गयी थी।

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जीतने वाले पुलिसकर्मी:

  • राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को लखनऊ में आईपीएस वीक के आयोजन की शुरुआत की।
  • जिसमें ‘राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक’ विजेताओं के नाम की घोषणा की गयी।
  • विजय सिंह मीना, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली ज़ोन।
  • जोगेंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली।
  • बिन्द कुमार, निरीक्षक, गाजीपुर।
  • शशिभूषण राय, निरीक्षक, जौनपुर।
  • अशोक कुमार सिंह, वाणिज्यकर विभाग गोरखपुर।
  • राहुल श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महानिदेशक।
  • वशिष्ठ सिंह यादव सेवानिवृत्त निरीक्षक।
  • एस.के.एस प्रताप पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरनगर।
  • उपरोक्त पुलिसकर्मियों को ‘राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक’ की घोषणा साल 2015 में की गयी थी।

[ultimate_gallery id=”34971″]

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जीतने वाले पुलिसकर्मी:

  • विजय कुमार मौर्य, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण।
  • मनमोहन कुमार बसाल, अपर पुलिस महानिदेशक, सीतापुर।
  • तनुजा श्रीवास्तव, अपर पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार प्रकोष्ठ।
  • तिलोत्तमा वर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक।
  • संजय सिंघल, पुलिस महानिदेशक सहायक।
  • सत्यावेंद्रवीर सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक।
  • विनोद कुमार यादव, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर।

ये भी पढ़ें: स्वशासी कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर विधानसभा पर प्रदर्शन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें