उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने सोमवार को अपने कैबिनेट का 8वां विस्तार किया था, जिसमें 10 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गयी थी।

आज बांटे जा सकते हैं मंत्रियों को विभाग:

  • यूपी समाजवादी सरकार ने बीते सोमवार अपने कैबिनेट का विस्तार किया था।
  • जिसमें 10 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया था।
  • सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को नव-नियुक्त मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे जा सकते हैं।

गायत्री को मिल सकता है खनन विभाग:

  • सपा सरकार के 8वें कैबिनेट विस्तार के बाद बुधवार को मंत्रियों को उनके विभाग दिए जा सकते हैं।
  • जिसके तहत सूत्रों के मुताबिक, गायत्री प्रजापति को खनन विभाग मिल सकता है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री ने 15 दिन पहले गायत्री से यही विभाग भ्रष्टाचार का हवाला देकर छीना था।
  • जिसके बाद पार्टी में पारिवारिक घमासान की स्थिति बन गयी थी।
  • सीएम अखिलेश ने अपने पिता सपा सुप्रीमो के चलते गायत्री को वापस कैबिनेट में जगह दी है।

सपा प्रमुख के आवास पर हुई थी बैठक:

  • सोमवार को कैबिनेट के विस्तार के बाद सीएम अखिलेश और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख के आवास पर गए थे।
  • सूत्रों के मुताबिक, आवास की बैठक में मंत्रियों को खनन विभाग बांटने की चर्चा की गयी थी।
  • गौरतलब है कि, साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगभग अपने सभी फैसले पार्टी प्रमुखों के आधार पर बदल देते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें