इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन बुधवार को आगरा में हैं। अपने स्पेशल चार्टर से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इजरायली राष्ट्रपति सुबह 11 बजे ताजमहल पहुंचें। इजरायल के राष्‍ट्रपति रूवेन रिवलिन ने अपनी पत्‍नी निकेमा रिवलिन के साथ ताजनगरी में प्रेम के प्रतीक के तौर पर विश्व में पहचान रखने वाले ताजमहल की दीदार किये। इसके बाद उन्होंने सिंकदरा वाटर वर्क्स का निरीक्षण भी किया।

  • इस दौरान बुधवार सुबह 9:40 से 12:30 बजे तक आम पर्यटकों के ताज के द्वार बंद रहें।
  • राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन के साथ उनकी पत्नी निकेमा रिवलिन ने मुहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया।
  • यहां डेढ़ घंटे तक ताजमहल का दीदार करने के बाद राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन सिकंदरा वाटर वर्क्‍स का रूख किया।
  • उनके आगमन को लेकर सिकंदरा वाटर वर्क्स को भव्य रूप से सजाया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=TjZGXVgRxBs&feature=youtu.be

इजरायल की तकनीकी से बना है वाटर वर्क्सः

  • मालूम हो कि, इस वाटर वर्क्स में बना 144 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट इजरायल की तकनीकी पर आधारित है।
  • इस प्‍लांट का उद्घाटन 28 फरवरी 2014 को यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खान ने किया था।
  • प्लांट को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आयी ती।
  • ये एमबीबीआर प्‍लांट जापान के आर्थिक सहयोग से बना है।
  • इस प्लांट की सहायता से लगभग आधे शहर में पामी की सप्लाई की जाती है।
  • प्लांट का संचालन त्रिवेणी इंजीनियर लिमिटेड कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें