मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्री मनोज पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया है। मनोज पाण्डेय अखिलेश सरकार में विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री के पद पर थे। बताया जा रहा है कि मनोज सीएम की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पा रहें थे जिसके कारण उनकी कुर्सी छीन ली गई।

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रीमण्डल के सातवें और अन्तिम विस्तार विस्तार में 5 विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल किया।
  • जबकि नियमानुसार बलराम यादव की मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद सीएम अपनी कैबिनेट में सिर्फ चार और नए मंत्री शामिल कर सकते थें।
  • हाल ही में मंत्री पद से बर्खास्त किये गए बलराम यादव को दोबारा से मंत्रीमण्डल में शामिल करने के बाद मुख्यमंत्री तीन नए चेहरों को अपनी कैबिनेट में जगह दे सकते थें।
  • लेकिन, मुख्यमंत्री ने मंत्री पद के लिए शारदा प्रताप शुक्ला, रविदास मेहरोत्रा, जियाउदीन रिजवी और नारद राय समेत चार नए नाम राजभवन को भेजें।
  • जिसके बाद से ही किसी वर्तमान मंत्री को मंत्री पद से बर्खास्त करने की अटकलें लगाई जा रहीं थी।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री मनोज पाण्डेय को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया।
  • मनोज पाण्डेय रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें