उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में नेताओं को बाहर किये जाने का सिलसिला थमा नहीं हैं, बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने मंत्री पवन पाण्डेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

पार्टी का हर आदेश मानेंगे:

  • बुधवार को समाजवादी पार्टी से एक और मंत्री पवन पाण्डेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।
  • जिसकी जानकारी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
  • वहीँ उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में पवन पाण्डेय मीडिया से मुखातिब हुए।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, वो पार्टी का हर आदेश मानेंगे।

मुझपर लगे आरोप निराधार:

  • बुधवार को समाजवादी पार्टी ने मंत्री पवन पाण्डेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
  • जिसके बाद पवन पाण्डेय फैजाबाद में मीडिया से मुखातिब हुए।
  • पवन पाण्डेय ने इस दौरान कहा कि, वो पार्टी का हर आदेश मानेंगे।
  • साथ ही पवन ने इसका भी दावा किया कि, उनपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
  • बर्खास्त मंत्री ने कहा कि, पार्टी से बर्खास्त होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
  • पवन पाण्डेय ने ये भी कहा कि, उनपर साजिश के तहत आरोप लगाये गए हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए पवन पाण्डेय ने आगे कहा कि, वो मुलायम सिंह और अखिलेश यादव दोनों से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
  • गौरतलब है कि, एमएलसी आशु मलिक ने पवन पाण्डेय और आनंद भदौरिया पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया था।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख के कहने पर पवन पाण्डेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रध्दा कपूर के कपड़ों ने उड़ाए सबके होश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें