जाबांज शहीद पंकज के अंतिम संस्कार में अश्रुओं का बहा सैलाब, डेढ़ वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि

जहाँ एक तरफ पूरा देश ही नही वरन पूरी दुनिया जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा हो रही है व्ही एक बड़ी व दुखद घटना मथुरा को तब मिली जब उनके जनपद का एक जाबांज बडगांव में एक एयर क्रेस में शहीद हो गये है। वही जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत हुए मथुरा के जांबाज पंकज नौहवार की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। गांव जरैलिया से करीब पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के समीप सैन्य सम्मान के साथ पंकज का अंतिम संस्कार किया गया। जब डेढ़ साल के बेटे ने जांबाज पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो लोगों का आंखों में आसुओं का सैलाब आ गया।

  • गांव जरैलिया के पंकज नौहवार एयरफोर्स में एयरमैन टेक्निकल (नायक) के पद पर तैनात थे।
  • श्रीनगर में वायुसेवा के एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए उड़ान भरते वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से उनकी जान चली गई।
  • गुरुवार को उनका शव तिरंगे में लिपटकर मथुरा पहुंचा।
  • यहां सेना के अस्पताल में रखवा दिया गया।
गांव जरैलिया में शुक्रवार की सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया

उधर, पंकज के अंतिम दर्शन करने के लिए गांव जरैलिया में शुक्रवार की सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शुक्रवार की सुबह जैसे ही पंकज का पार्थिव गांव पहुंचा, पूरा आसमान भारत माता और अमर शहीद के जयकारों से गूंज उठा। जांबाज पंकज के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ जनसमुदाय दिखाई दिया।  तिरंगे में लिपटे पति पंकज को देखकर पत्नी मेघा रो रोकर बेसुध हो गई। किसी तरह परिजनों ने उन्हें संभाला। वहीं देश को वीर सपूत देने वाली मां का तो मानो कलेजा ही फट गया।

  • पिता की आंखों में गम के आंसू थे तो चेहरे पर गर्व दिखाई दिया।
  • पंकज का डेढ़ वर्षीय बेटा पापा पापा कहकर बिलख रहा था।
  • जरैलिया के जांबाज के सम्मान ने गांव से करीब पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
  • इसमें शामिल हजारों लोग भारत माता का जयघोष लगाकर चल रहे थे।
  • सेना के वाहन से पंकज का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट के समीप अंत्येष्टि स्थल पर लाया गया।
  • अंत्येष्टि स्थल को फूलों से सजाया गया।
  • यहां सैन्य सम्मान के साथ पंकज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें