Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

चुनाव फिजिक्स नहीं केमेस्ट्री है, जीत के सभी चिराग हमारे पास- जेपी नड्डा

JP Nadda Press Conference in Lucknow

JP Nadda Press Conference in Lucknow

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका यूपी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, धर्म पाल सिंह और स्वाती सिंह ने प्रभारियों की टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पर नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जीत के सभी चिराग हमारे पास हैं। चुनाव फिजिक्स नही केमेस्ट्री है। भाजपा अब 2014 की भाजपा नहीं है। सदस्य और संख्या का विस्तार हुआ है। यूपी में भी संगठन बढ़ा है। विस्तार हुआ है। जब पलटन बढ़ती है तो संभालने वालों की भी संख्या बढ़ती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के पास कई मुद्दा नहीं है। उसका प्रचार हमेशा शरारतपूर्ण होता है।

उन्होंने कहा कि हम यूपी में सपा-बसपा गठबंधन का मुकाबला करने के लिए पहले से ही तैयार थे। हम 2019 में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भाजपा प्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करेगी। केंद्रीय मंत्री भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जितना गरीबों के लिए काम हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार देश के 30 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाई है। देश के 55 करोड़ लोगों को मोदी सरकार हेल्थ सिक्योरिटी दे रही है। प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ हुआ है। चार लाख करोड़ रुपये डीबीटी के जरिये ट्रांसफर हुआ है। केंद्र ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत कर करोड़ों गरीबों को लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर कहा कि भाजपा पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश लेकर घर-घर जाएगी। हमें विश्वास है कि जनता का हमें पूर्ण समर्थन मिलेगा। नड्डा ने बोला कि 2014 में हमारी गठबंधन के सहयोगियों के साथ 73 सीटें थीं। इस बार ये संख्या 74 होगी। मगर कम नहीं होगी। अपना दल (एस) से विवादों पर उन्होंने कहा कि एनडीए यूपी में अपने सभी सहयोगियों के साथ पूरी क्षमता से चुनाव में उतरेगा और जीत के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा। नड्डा ने कहा कि 2014 के बाद प्रदेश में भाजपा का विस्तार हुआ है। यूपी में संगठन की ताकत बढ़ी है। जीत के सभी चिराग हमारे पास है। चुनाव फिजिक्स की तरह होता है केमिस्ट्री नहीं।

वहीं, प्रदेश में कई सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि जब पलटन बढ़ती है तो उसे संभालने वालों की संख्या भी बढ़ती है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की काट खोजने यूपी भाजपा के चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा आज लखनऊ पहुंचे। वह भाजपा की चुनाव तैयारियों को धार देने के लिए लखनऊ आए हैं। वह मिशन 2019 का एजेंडा भी तय किया और भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक कर गठबंधन को देखते नई रणनीति की तैयार करने पर मंथन किया। जेपी नड्डा के साथ चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झाड़पिया, नरोत्तम मिश्रा और दुष्यंत गौतम भी हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि अगर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा दें तो इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

साइबर क्राइम की शिकार महिला ने दी SSP ऑफिस में आत्मदाह की चेतावनी!

Namita
7 years ago

आदमखोर तेंदुए ने 7 वर्षीय मासूम को बनाया निवाला!

Sudhir Kumar
7 years ago

मनरेगा- ग्रामपंचायत अधिकारी से धनराशि वसूली के आदेश

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version