उत्तर प्रदेश की ताज नगरी कहे जाने वाले आगरा जिला के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यहां केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई गई है। जेल अधीक्षक को डिग्री मिलने के बाद महकमें में उत्साह का माहौल है।

आयरलैंड की ब्रजबिल यूनिवर्सिटी ने जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुए कार्यक्रम में विश्वविद्यालय ने शशिकांत को कैदियों के सुधार और पुनर्वास कार्य में ये उपाधि प्रदान की। आगरा जिला जेल में तैनात शशिकांत को इससे पहले भी राष्ट्रपति पदक, तिनका-तिनका अवॉर्ड समेत कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें