लखनऊ : जायसवाल समाज के कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कई बातों पर की चर्चा। 
जायसवाल समाज के लिए बोले महेंद्र नाथ पाण्डेय  :- 
  • मैं देख रहा हूँ , जायसवाल समाज का ये बहुत ही विलक्षण कार्यक्रम है।
  • इधर भी जायसवाल, उधर भी जायसवाल है।
  • आपको आपके पूर्वजो का अतीत बताने, मैं आपके बीच आया हूँ ।
  • बीजेपी आज बहुत बड़ी पार्टी है।
  • विभिन्न देश के हिस्सों में जायसवाल मौजूद है।
  • जायसवाल समाज ने पार्टी को  गांव-गांव और गली-गली पहुँचाने का काम किया है।
  • कभी एक आध  विधायक होते थे, आज तो विधायक ही विधायक हैं ।
  • इस प्रदेश में जब इमरजेंसी लगी।
  • तो  सत्याग्रह किया गया, उसमे आंकड़े निकाले जाये तो उसमें जायसवाल सबसे आगे था।
  • आज पार्टी को बनाने और बढ़ाने में आपका सहयोग रहा है।
विपक्षी पार्टियों पर बोला हमला :-
  • आज मोदी लोगो को चुभ रहे हैं ।
  • क्योकि पीएम मोदी ने राजनीति के मायने बदल डाले हैं ।
  • यहां लड़ते थे माया और मुलायम।
  • दिल्ली में दोनों के विधायक रहते थे।
  • इसी तरह इन्होंने सरकार चलाई।
  • 10 साल की उनकी सरकार में उत्तर प्रदेश के 39 MP ने क्या दिया था।
  • आज देश बदल रहा है।
  • माया, मुलायम और अखिलेश राज में छोटे छोटे राज्यों की भांति सरकार रही।
  • इन्होंने अपने स्वार्थ सिद्ध किये।
जायसवाल समाज की उपलब्धियां गिनाई :-
  • आज जायसवाल समाज के गौरव को बढ़ाने का काम बीजेपी ने किया है।
  • जायसवाल आज बीजेपी की मुख्य रीढ़ है।
  • किसी सरकार ने जायसवाल समाज का ध्यान नही दिया।
  • अनुपमा जी आज मंत्री हैं,  अंजू जी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया।
  • हमारी सरकार जनता की सरकार है।
  • यूपी के विकास का नया पैमाना सीएम योगी लिख रहे हैं ।
  • पहले सरकार कुछ लोगो की होती थी।
  • आज सरकार आम जनता की पूर्ति कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तरप्रदेश की स्थानीय ख़बरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें