उत्तर प्रदेश के जल निगम में हुई 1300 भर्तियों में अनियमितता के चलते मामले की जांच SIT को सौंपी गयी थी, गौरतलब है कि, यह भर्ती घोटाला प्रदेश की पूर्व अखिलेश सरकार में हुआ था, जिसके तहत मामले में तत्कालीन शहरी विकास मंत्री और जल निगम अध्यक्ष आजम खान का भी नाम जुड़ा हुआ, ज्ञात हो कि, आजम खान पर भर्ती के दौरान अनियमितता का आरोप है, इसी क्रम में बीते 22 सितम्बर को SIT राजधानी स्थित जल निगम मुख्यालय में रेड भी मारी थी।

SIT ने आजम खान को किया तलब:

  • उत्तर प्रदेश जल निगम में हुई 1300 भर्तियों के मामले में अनियमितता की बात कही गयी थी।
  • जिसके बाद भर्ती घोटाले की जांच SIT को सौंपी गयी थी।
  • गौरतलब है कि, मामला पूर्व मंत्री और जल निगम अध्यक्ष आजम खान से जुड़ा हुआ है।
  • जिसके चलते SIT ने आजम खान को मामले में तलब किया है।
  • SIT ने सपा नेता आजम खान को 4 दिसंबर को तलब किया है।
  • जहाँ आजम खान से भर्ती घोटाले के तहत पूछताछ की जाएगी।

1300 बाबुओं और 300 AES की भर्ती में घोटाला:

  • प्रदेश की पूर्व सरकार में 1300 बाबुओं और 300 AES की भर्ती हुई थी।
  • जिनमें घोटाला हुआ था।
  • मामले में घोटाले के तार सपा नेता आजम खान से भी जुड़े हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें