भाजपा के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहें। बता दें कि इसे प्रारंभ करने के कुछ ही समय के पश्चात ही इसे बंद कर दिया गया था। जिसके बाद यह पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इस विषय में दो महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष से इसे बंद करने का कारण पूछा गया था तो उन्होंने इस बात का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा था। इस जन सहयोग केन्द्र को जनता की समस्याएं सुनने के लिए बनाया गया है। जिसे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एवं पंकज सिंह सुनेंगे।

पिछले वर्ष भी हुआ था उद्घाटन

बता दें कि पिछले वर्ष 8 मई को जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन किया गया था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था। इस केंद्र में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए हर मंगलवार को दो मंत्री सुनवाई करेंगे। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए संगठन से उपाध्यक्ष और मंत्री दो घंटे उपस्थित रहेंगे। इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हम भष्टाचार करने नही आये। हम जनता की सेवा करने आये है। हम किसी अपराधी के पक्ष में नही है। हम केवल विकास के लिए आये हैं।

Jan Sahyog Kendra inaugurated by swatantra dev Singh2

ये भी पढ़ेंः अलीगढ़ में भूमाफिया ने बेच दी थाने की जमीन

ये भी पढ़ेंः नामांकन से पहले बजरंगबली का आशीर्वाद लेंगे बुक्कल नवाब

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें